उत्तर प्रदेश फतेहपुर सदर कोतवाली राधानगर थाना क्षेत्र पुलिस द्वारा चेकिंग के 12 किलो अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

( फतेहपुर सदर कोतवाली राधानगर थाना क्षेत्र पुलिस द्वारा चेकिंग के 12 किलो अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर सदर कोतवाली राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली तिराहे से एक लग्जरी कार में रखे 12 किलो गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार बताते हैं कि यह गांजा तस्कर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं फतेहपुर गांजा की तस्करी करने आए हुए थे तभी चेकिंग के दौरान कार को रोककर पुलिस ने तलाशी लिया तलाशी के दौरान एक सफेद बोरी में रखें 12 किलो अवैध गांजा को बरामद किया है वही गांजा तस्कर आकाश आडवाणी पुत्र राजकुमार 30 वर्ष तथा नील सागर तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी 43 वर्ष निवासी पुरानी आबकारी सतना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर माननीय न्यायालय को रवाना किया है इस मामले में थाना प्रभारी राजवीर,जी ने बताया कि मध्य प्रदेश प्रांत के रहने वाले हैं और फतेहपुर जनपद गांजा की तस्करी करने आए हुए थे तभी थाना प्रभारी राजवीर जी,ने, मय हमराही के साथ चेकिंग के दौरान दोनों गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!