उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान नौकरी के नाम पर ठगी करने 03 शातिर अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान नौकरी के नाम पर ठगी करने 03 शातिर अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा ठगी की घटना को गंभीरता से लेते हुए व अपर पुलिस अधीक्षक श्री दिगम्बर कुशवाहा के निर्देशन अपराध एंव आपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री भरत पासवान के निकट पर्यवेक्षण में एसओजी औरैया/साइबर/सर्विलांस व थाना अजीतमल से टीमों का गठन कर घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। गठित टीम द्वारा ईलैक्ट्रॉनिक व मैनुअल साक्ष्यों का संकलन करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु कार्यवाही की जा रही थी। जिस क्रम में आज दिनांक 21.04.2023 को गठित टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि साधू ढाबा के पास जो 03 व्यक्ति खडे दिखायी दे रहें है वह वही तीनों नीतू यादव, पवन कुमार व अयाज खांन है। उक्त सूचना पर गठित टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर एकबारगी दविश देते हुए अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण की जामातलाशी से 03 अदद एण्ड्राइड फोन , 02 अदद लैपटाप HP कम्पनी मय चार्जर, 01 अदद बायोमेट्रिक डिवाइस , 04 अदद सिम ,01 अदद मेमोरी कार्ड , 01 अदद चेक बुक, 01 अदद पास बुक , 01 अदद मुहर UPSRTC LUCKNOW UTTAR PRADESH व अन्य प्रपत्र सम्बन्धित मु0अ0सं0 205/23 धारा 420/467/468/471/406/504/506/342 भ0द0वि0 व 66 आई0टी0 एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। दिनांक- 20.04.2023 को शिकायतकर्ता सुधीर कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी हर्राजपुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया ने पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नीतू यादव पुत्र श्यामबीर यादव निवासी मैन रोड निकट पावर हाउस अजीतमल ने प्रार्थी व प्रार्थी के पिता को भरोसा दिया कि मैं उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के बड़े पद पर कार्यरत हूं वर्तमान समय में परिवहन विभाग में क्लर्क की नौकरी निकली है आपके दोनो पुत्र पढ़े-लिखें है नौकरी पाने हेतु 10 लाख रुपये की डोनेशन लगेगी यह पैसा परिवहन विभाग में ऊपर तक जायेगा इसके बाद प्रार्थी को नियुक्ति जनपद कानपुर देहात के माती मुख्यालय के परिवहन विभाग में नौकरी मिल जायेगी । शिकायतकर्ता सुधीर कुमार ने नीतू यादव की बातों में आकर अपने घर के आभूषण बेचकर व रिश्तेदारों से उधार रुपये लेकर कुछ रुपये कैश व बाकी नीतू यादव द्वारा बताये गये अलग-अलग मोबाइल नम्बरों पर पूरे 10 लाख रुपये डाल दिये। इसके बाद से नीतू यादव शिकायतकर्ता को लगातार गुमराह करता रहा और काम न होने पर पैसे वापस मांगने पर उसके पिता को बंधक बनाकर डरा-धमकाकर जान से मारने की धमकी दी ,जिसके संबंध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 205/23 धारा 420/467/468/471/406/504/506/342 भ0द0वि0 व 66 आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया था।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तगणो से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह परिवहन विभाग में बडे पद पर कार्यरत होने व अपनी अच्छी पकड का भरोसा दिलाकर लोगों को परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर अपने जाल में फसाते हैं तथा उनसे नौकरी दिलाने के नाम पर डोनेशन के रुप में लाखों रुपये लेकर ठगी करते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
1.नीतू सिंह यादव पुत्र श्यामवीर यादव निवासी मोहल्ला गांधीनगर थाना अजीतमल जनपद औरैया
2.पवन कुमार पुत्र रमाकान्त निवासी मोहल्ला गाँधीनगर थाना अजीतमल जनपद औरैया
3.अयाज खाँ पुत्र असन खाँ निवासी ऐमा सेंगनपुर थाना अयाना जनपद औरैया
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0 205/2023 धारा 420/467/468/471/406/504/506/342 भा0द0वि0 व 66 आईटी एक्ट
बरामदगी-
1. 03 अदद एण्ड्राइड फोन
2. 02 अदद लैपटाप HP कम्पनी मय चार्जर
3. 01 अदद बायोमेट्रिक डिवाइस
4. 04 अदद सिम
5. 01 अदद मेमोरी कार्ड
6. 01 अदद चेक बुक
7. 01 अदद पास बुक
8. 01 अदद मुहर UPSRTC LUCKNOW UTTAR PRADESH
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
प्रथम टीम- एस0ओ0जी0 प्रभारी प्रवीन कुमार मय साइबर/सर्विलांस टीम
द्वितीय टीम- निरीक्षक अपराध अनूप कुमार मौर्य मय थाना अजीतमल पुलिस टीम

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
