उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत फोटो विडियो वायरल कर पीड़िता से 05 लाख रुपए रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों केे पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत फोटो विडियो वायरल कर पीड़िता से 05 लाख रुपए रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों केे पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी दिबियापुर श्री राकेश शर्मा के नेतृत्व में थाना दिबियापुर पुलिस टीम ने आज दिनांक 21.04.2023 को गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 214/2023 धारा 323/504/392 भादवि0 व 67 आईटी एक्ट व मु0अ0सं0 223/2023 धारा 507/384 भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया मे वाछित अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ करन राजपूत पुत्र स्व तुलाराम निवासी पीताम्बरपुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया को परमहंस की बगिया के पीछे से आवश्यक घेराबंदी कर पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ करन राजपूत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मेरी जेब से जो रियलमी का काले रंग का मोबाइल बरामद हुआ है, वह मोबाइल पीडिता का है जिसके साथ मैने मारपीट कर उसका यह मोबाइल छीन लिया था तथा मैने पैसे लेने के उद्देश्य से पीडिता से 05 लाख की रंगदारी की मांग की थी तथा पैसे देने से मना करने पर मैने पीडिता के व्यक्तिगत फोटो व वीडियो उसके मोबाइल से उसके फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर वायरल कर दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1.धर्मेन्द्र कुमार उर्फ करन राजपूत पुत्र स्व0 तुलाराम निवासी पीताम्बरपुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया
आपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0सं0 46/16 धारा 147/323 भा0द0वि0 थाना दिबियापुर औरैया
2. मु0अ0सं0 363/20 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना दिबियापुर औरैया
3.मु0अ0सं0 88/21 धारा 323/336/504/506 भा0द0वि0 थाना दिबियापुर औरैया
4.मु0अ0सं0 146/22 धारा 394/504/506 भा0द0वि0 थाना दिबियापुर औरैया
5.मु0अ0सं0 784/22 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना दिबियापुर औरैया
6.मु0अ0सं0 214/23 धारा 323/392/504 भा0द0वि0 व 67 आईटी एक्ट थाना दिबियापुर औरैया
7.मु0अ0सं0 223/23 धारा 507/384 भा0द0वि0 थाना दिबियापुर औरैया
बरामदगी का विवरण-
1.एक अदद मोबाइल रियल मी रंग काला (पीडिता का)
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1. निरीक्षक अपराध नरेन्द्र राठौर 2. उ0नि0 अविनाश चन्द्र 3. का0 कुसाग्र पारासरी 4. का0 बीरपाल

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
