कौशाम्बी जिला चिकित्सालय परिसर में अग्नि समन विभाग के अधिकारियों द्वारा सिलेंडर से आग लगने पर बचाव के दृष्टिगत किया गया जागरूक। ( अनिल की खास रिपोर्ट कौशाम्बी )


( कौशाम्बी जिला चिकित्सालय परिसर में अग्नि समन विभाग के अधिकारियों द्वारा सिलेंडर से आग लगने पर बचाव के दृष्टिगत किया गया जागरूक )
उत्तर प्रदेश कौशाम्बी कल्यानपुर संयुक्त जिला चिकित्सालय मंझनपुर कौशांबी में अग्नि शमन बिभाग के अधिकारियों द्वारा सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का मंत्र सिखाया गया संयुक्त जिला चिकित्सालय में अग्नि शमन पुलिस द्वारा सिलेंडरो में लगी आग को कैसे बुझाया जायेगा इसके बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से समझाते हुए प्रैक्टिकल करके मंत्र बताया गया। चिकित्सालय के समस्त स्टाफ को जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर कौशांबी के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार शुक्ला के माध्यम से सिलेंडर में लगी आग को बुझाने की ट्रेनिंग मिली। किस प्रशिक्षण के दौरान अग्नि शमन पुलिस द्वारा बहुत ही सरल उपाय बताया गया।ट्रेनिंग में जिला अस्पताल के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
