उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना फरिहा पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद थाना फरिहा पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण फिरोजाबाद के पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी जसराना फिरोजाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना फरिहा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अपराधियों तथा पुरूष्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 21.04.2023 को मु0अ0सं0-128/98 में मा0 न्यायालय द्वारा एनबीडबलू एवं धारा 82 के अभियुक्त कालीचरन उर्फ गिरजाशंकर को वलीपुर तपस्या तिरहा के पास गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । नगर निकाय चुनाव-2023 के दृष्टिगत एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में थाना फरिहा पुलिस टीम द्वारा एक हत्या के प्रयास के मुकदमें में फरार अभियुक्त कालीचरन उर्फ गिरजाशंकर को 01 अवैध असलाह मय कारतूस गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त का नाम
1. कालीचरन उर्फ गिरजाशंकर पुत्र जीवाराम सिंह निवासी दादनपुर थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद । जिससे बरामद

1.एक अदद तमंचा 315 बोर नाजायज मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर ।

1. मु0अ0सं0 90/2023 धारा 3/25 A ACT एक्ट थाना फरिहा फिरोजाबाद ।
2. मु0अ0सं0 282/2007 धारा 401 भादवि थाना फरिहा फिरोजाबाद ।
3. मु0अ0सं0 128/1998 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना फरिहा फिरोजाबाद ।

1. थानाध्यक्ष श्री शिवभान सिंह थाना फरिहा फिरोजाबाद ।
2. व0उ0नि0 श्री रनवीर सिंह थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद
3. का0 398 नरेन्द्र कुमार थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद ।
4. का0 971 वैभव कुमार फरिहा जनपद फिरोजाबाद ।


 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!