जौनपुर बदलापुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 03किलो100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) बरामद कर 01अभियुक्त को किया गया गिरफतार। ( प्रदीप कुमार की खास रिपोर्ट जौनपुर)


( बदलापुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 03किलो100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) बरामद कर 01अभियुक्त को किया गया गिरफतार )
जौनपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी नगर पंचायत चुनाव 2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ/शराब के तश्करी के विशेष अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन एंव श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बदलापुर श्री शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री विनीत राय के कुशल संचालन में उ0नि0 श्री इन्द्रजीत यादव मय हमराही कर्मचारीगणों के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध मादक पदार्थ/शराब के तश्करी की सघन चेकिंग के क्रम में बदलापुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबीर से प्राप्त सूचना पर कडेरेपुर बार्डर नहर पुलिया के पास प्रतीक्षालय के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त फिरोज पुत्र जान मोहम्मद नि0ग्राम खोजापुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर के पास से 3.100 किलोग्राम गाँजा बरामद हुआ। दिनांक 21.04.23 अभियुक्त फिरोज उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया । बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं अभियुक्त गण उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. फिरोज पुत्र जान मोहम्मद नि0ग्राम खोजापुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर उम्र 28 वर्ष
बरामदगी-
03.100 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. उ0नि0 इन्द्रजीत यादव थाना बदलापुर जौनपुर
2. हे0का0 नन्द कुमार राय थाना बदलापुर, जौनपुर।
3. हे0का0 राजेश कुमार थाना बदलापुर, जौनपुर।
4. का0 इन्द्रराज विश्वकर्मा थाना बदलापुर, जौनपुर।
