सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 जिला बदर अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट सहारनपुर )


( थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 जिला बदर अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी के निर्देशन में अपनी तेज तर्रार कार्यवाही से अपराधियों की कमर को तोड़ने का काम करने वाले थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार की पुलिस टीम ने आज एक बार फिर एक जिला बदर पर बड़ी कार्रवाई की है।आपको बता दें,कि जिला बदर अबू लंगड़ा उर्फ अबरार पुत्र बहार अहमद निवासी ढोली खाल एक नशे का बड़ा कारोबारी हैं,जिस पर गुंडा एक्ट जैसी गम्भीर धारा लगी है,जो जिले में रहकर फिर से नशे का कारोबार चलाने कि फिराक में था,जिसको माननीय अपर जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा पहले ही जिलाबदर किया जा चुका है,और आज इंस्पेक्टर सतीश कुमार की टीम सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने एक देशी तमंचे एवम कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।इसके अलावा एक अन्य मामले में थाना नागल प्रभारी प्रवेश कुमार की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर धनपाल सिंह ने एक शातिर वारंटी चेतन पुत्र ब्रह्म सिंह को किया गिरफतार।दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
