गोण्डा कोतवाली क्षेत्र गोंडा आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा गोंडा बस अड्डे से 80 किलो नकली मावा 3:30 कुंतल छेना किया बरामद मालिक छोड़कर हुआ फरार । ( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )


गोण्डा कोतवाली क्षेत्र खाद्य विभाग की जांच युद्ध स्तर पर जारी गोंडा बस अड्डे सुबह 5:00 बजे पकड़ा 80 किलो नकली मावा व साढे तीन कुन्तल छेना। प्राप्त विवरण के अनुसार होली त्यौहार के मद्देनजर अभिहित अधिकारी विनय कुमार सहाय के निर्देशन पर जनपद में चल रही यह अभियान और नकली मावे की खोजबीन युद्ध स्तर जारी |विश्वस्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर खाद्य अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी अपने सहयोगी राजेश कुमार के साथ पहुंचे बस स्टॉप जहां एक व्यक्ति के पास से 80 किलो से अधिक नकली मावा बरामद कर उसके विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही करने की शुरू कर दी इसी क्रम में साढे 3 कुंटल छेना भी बरामद किया गया जिसे छेना मालिक छोड़कर फरार हो गया जिसकी तलाश विभाग द्वारा जारी है वहीं प्राप्त छेना अपने कब्जे में लेकर विभाग कार्यवाही की प्रक्रिया कर दी शुरू जिससे जहां एक ओर नकली मावा व छेना बेचने वाले लोगों में दहशत बनी हुई है वहीं दूसरी ओर नगर वासियों में नकली मावे की धरपकड़ से खुशियों की लहर है |

( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )
