अयोध्या गोरखपुर मार्ग पर ट्रक और सवारी से भरी बस मे हुई टक्कर 06 लोगों की हुई मौत लगभग 15 लोग हुए गम्भीर रूप से घायल मच गया कोहराम मौके पर पहुचे आलाधिकारी व एम्बुलेंस की गाड़ियां घायलों उपचार हेतू पहुंचाया गया अस्पताल। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( सीएमओ अजय राजा का बयान )
( जिलाधिकारी नीतीश कुमार का बयान )
उत्तर प्रदेश अयोध्या लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग पर अयोध्या में शुक्रवार (21 अप्रैल) रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां बूथ नंबर 4 पर एक ट्रक और बस की जोरदार टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है. कई लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. घायलों में 10 की हालत अति गंभीर बनी हुई है.जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने हादसे में छह लोगों के मारे जाने की बात कही है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है, सीएमओ ने ट्वीट कर यह बात कही. सीएम ने जिला प्रशासन को सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने और उनका सभी इलाज करने के निर्देश दिए हैं.सड़क हादसा।सीएमओ अजय राजा का बयान।अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और लगभग 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। मौके पर 10 एंबुलेंस मौजूद है तथा जिलाधिकारी नीतीश कुमार और डीआईजी/ एसएससी मुनिराज जी० भी मौजूद।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
