राजस्थान अलवर जिला भिवाड़ी पुलिस द्वारा खोए हुए/ चोरी किए गए 105 मोबाइल कीमत लगभग 32 लाख रुपए के बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट अलवर )

( बाईटः- अनिल बेनीवाल, एसपी भिवाड़ी )
( अलवर जिला भिवाड़ी पुलिस द्वारा खोए हुए/ चोरी किए गए 105 मोबाइल कीमत लगभग 32 लाख रुपए के बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द)
राजस्थानअलवर पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल के निर्देशन में पुलिस ने गुम हुए और छीनने वाले करीब 105 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुक्रवार को एसपी ने आयोजित एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पुलिस की साइबर टीम द्वारा अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में भी करीब 80 ऐसे मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। इन मोबाइलों को उनके मालिकों को लौटाए गए। बरामद हुए मोबाइलों की कीमत 30 से 32 लाख रुपए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट अलवर )
