उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद क्षेत्र पति के मना करने पर भी जीजा के मायके जाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर की दान मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना फफूंद क्षेत्र पति के मना करने पर भी जीजा के मायके जाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर की दान मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद नगर में एक युवक की पत्नी अपने जीजा के साथ मे गृह कलह के चलते मायके चली गई। जिससे नाराज होकर पति ने बरामदे में छत की कुंडी से फांसी लगाकर जान देदी। माँ व भाई के देखने पर चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोग आगये। मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल की। नगर के मोहल्ला बाबा कापुरवा नई बस्ती निवासी 25 वर्षीय विकास दोहरे पुत्र स्व रंजित दोहरे की शादी विगत 25 जून 2022 को इन्दरगण कन्नौज निवासी काजल के साथ हुई थी। शादी के वाद से आये दिन किसी न किसी बात को लेकर आपस मे कहा सुनी होती रहती थी। किसी बात को लेकर पति पत्नी में आपस मे झगड़ा हो गया। पति मजदूरी करने के लिए चला गया, दोपहर में घर पर आया तो देखा पत्नी काजल का जीजा बीरू घर पर आया था, उसकी पत्नी को लेकर मायके जारहा था। जब उसने मना किया लेकिन पत्नी नही मानी और जीजा जे साथ मे चली गई। इसी बात को लेकर पति विकास ने बरामदे की छत में लगे कुंडे में रस्सी से फंदा बनाकर फाँसी लगाकर अपनी जान देदी। दवा लेने छोटे भाई आकाश के साथ गई माँ संतोषी देवी के देखने पर चीख पुकार मच गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोग आगये। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर आई पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
