उत्तर प्रदेश औरैया थाना बिधूना पुलिस को मिली बड़ी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान बस द्वारा नेपाल से लाई जा रही 23किलो अवैध मादक पदार्थ ( चरस)कीमत लगभग 09 करोड़ 20 लाख की एंव 1200 इंडियन करेंसी व 8000 नैपाली करेंसी बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट औरैया )

( औरैया थाना बिधूना पुलिस को मिली बड़ी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान बस द्वारा नेपाल से लाई जा रही 23किलो अवैध मादक पदार्थ ( चरस)कीमत लगभग 09 करोड़ 20 लाख की एंव 1200 इंडियन करेंसी व 8000 नैपाली करेंसी बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी बिधूना श्री ललित कुमार के नेतृत्व में थाना बिधूना पुलिस टीम को आज दिनांक 25.04.2023 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आगरा एक्सप्रेसवे से बिधूना की तरफ एक बस संख्या NA.4KHA 9357 आगरा एक्सप्रेस वे से होते हुए ऐरवाकटरा की तरफ से विधूना की ओर जा रही है जिसकी पिछली डिग्गी में चरस रखा है। यदि बस को रोककर चैकिंग की जाये तो पकडा जा सकता है। इस सूचना पर थाना बिधूना पुलिस द्वारा अभियुक्त 1. दामोदर प्रसाद पुत्र परसादी लाल उम्र करीब 43 वर्ष नि0 डोकेली थाना मठसेना जनपद फिराजाबाद 2. चालक कान्छा मान तामाड पुत्र इन्द्र बहादुर उम्र करीब 35 वर्ष नि0 ककनी गाउ पालिका थाना ककनी जिला नुवाकोट नेपाल 3. सुजन डकाल पुत्र मेक बहादुर उम्र करीब 27 वर्ष नि0 रोहिनी थाना सिदपाल जिला केकरे नेपाल को भटौरा मोड़ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23 अदद वन्डल चरस वजन करीब 23 किलो ग्राम, 03 अदद मोबाइल, 03अदद पर्स, आधार कार्ड, ATM कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, 1250 रुपये भारतीय करेंसी व 8000 रुपय नेपाली करेंसी आदि कागजात बरामद किये गये इस संबन्ध में थाना विधूना पर मु0अ0सं0 166/2023 धारा 21/22/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभि0गण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. दामोदर प्रसाद पुत्र परसादी लाल उम्र करीब 43 वर्ष नि0 डोकेली थाना मठसेना जनपद फिराजाबाद
2. चालक कान्छा मान तामाड पुत्र इन्द्र बहादुर उम्र करीब 35 वर्ष नि0 ककनी गाउपालिका थाना ककनी जिला नुवाकोट नेपाल
3. सुजन डकाल पुत्र मेक बहादुर उम्र करीब 27 वर्ष नि0 रोहिनी थाना सिदपाल जिला केकरे नेपाल

बरामदगी–
1. 23 अदद वन्डल चरस वजन करीब 23 किलो ग्राम
2. 1250 रुपेय भारतीय करेंसी
3. 8000 रुपय नेपाली करेंसी
4. तीन अदद मोबाइल
5. तीन अदद पर्स
6. आधार कार्ड ATM कार्ड ड्राईवरी लाईसेंस

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.प्रथम टीम थाना बिधूना कोतवाली – उ0नि0 मुनीश कुमार, उ0नि मुकेश कुमार, उ0नि0 अभय प्रताप, हे0का0 अजय कुमार, का0 विष्णु, का0 अनिल कुमार, का0 पुष्पेन्द्र , का0 मुकेश कुमार
2. द्वितीय टीम- क्षेत्राधिकारी बिधूना की क्राइम टीम- उ0नि0 प्रशान्त, हे0का0 सिद्धार्थ शुक्ला

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!