उत्तर प्रदेश फतेहपुर थाना ललौली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 105 किलो अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) एक कार व मोटरसाइकिल बरामद कर 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )


( फतेहपुर थाना ललौली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 105 किलो अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) एक कार व मोटरसाइकिल बरामद कर 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर ललौली थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनकपुर के पास से एक लग्जरी कार से 105 किलो अवैध गांजा के साथ 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार बताते हैं कि ललौली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से 1 कुंतल 5 किलो गांजा बरामद किया है वही फतेहपुर एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि यह अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर हैं गांजा की तस्करी करने के लिए फतेहपुर जनपद आए हुए थे तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से 105 किलो अवैध गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत ₹1850000 बताई जा रही है वहीं तलाशी के दौरान एक लग्जरी कार एक मोटरसाइकिल व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं अभियुक्तों के पास से छ मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है यह गांजा तस्कर उड़ीसा और मिर्जापुर के रहने वाले हैं जिनका बाराबंकी व मिर्जापुर में भी कई मुकदमे पंजीकृत हैं तो वही बरामदगी की कीमत ₹4800000 बताई जा रही है पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय को रवाना किया है।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )
