उत्तर प्रदेश आगरा आगमन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का किया गया भव्य स्वागत उमड़ा जनसैलाब सभा को सम्बोधित करते हुए दी आगरा को सौगात। (सन्नैश गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( आगरा आगमन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का किया गया भव्य स्वागत उमड़ा जनसैलाब सभा को सम्बोधित करते हुए दी आगरा को सौगात )

उत्तर प्रदेश आगरा मुख्यमंत्री महोदय के सम्मेलन स्थल पर प्रवेश करते ही समूचा प्रांगण भारत माता की जय और बंदे मातरम के जयघोष से गूंज उठा। सम्मेलन में आई जनता ने हाथ उठाकर मा0 मुख्यमंत्री जी का स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगरा अपने इतिहास के लिए जाना जाता है, छत्रपति शिवाजी महाराज इसका जीता जागता उदाहरण है, जिनके कई किस्से कहानियां आगरा से जुड़े हैं। यही बजह थी कि हमने आगरा में शिवाजी म्यूजियम बनाने की बात कही, मा. मुख्यमंत्री जी ने सरकार द्वारा तीर्थस्थानों के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए आगे कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के साथ ही काशी में बड़ा बदलाव हुआ है, अब बृज क्षेत्र की बारी है। हम जातिपाति के आधार पर नही, मजहब के हिसाब से नही, बल्कि सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के मकसद के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत आज मजबूत देश बन चुका है यंहा 09 वर्षों में जो हुआ वो पिछले 70 वर्षों में कभी नही हुआ, आज भारत का गौरव लौट आया है, जी-20 इसका उदाहरण है, आगरा में जी-20 के दौरान आगरा की तस्वीर ही बदल दी, जी-20 की जो भी सम्मिट आई थी, वो अविभूत होकर गई, ब्रज क्षेत्र की कला को देख करके, यहां की मेहमानवाजी को देख करके, यहां की सजावट को देख करके, 06 वर्ष पहले ऐसा नही था, हर जगह कूड़े के ढेर रहते थे, जी-20 सम्मिट में जो आये थे, उन्हें आगरा स्मार्ट सिटी के रूप में नजर आया होगा।मा0 मुख्यमंत्री जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कार्यकाल में गुंडागर्दी खत्म हुई, आज कोई तमंचा नहीं, युवा के हाथ में टैबलेट है और टैबलेट के माध्यम से अपने टैलेंट का टेक्नॉलॉजी और ट्रेनिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उपयोग उ0प्र0 के निर्माण में कर रहें हैं, नये भारत का नया उ0प्र0 इन्हीं से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगे अपने सम्बोधन में कहा कि हमने करोड़ो लोगो को शौचालय, उज्जवला कनेक्शन दिए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी का विजन, यूपी का मिशन, ये है नया उत्तर प्रदेश, जो किसान पहले सर झुकाकर चलता था, आज वो फक्र से सीना चौड़ा कर चलता है। दीवाली पर हम एक एक सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं, हमारा एक जिला एक उत्पाद आज दुनिया भर में छाया हुआ है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने आगे अपने सम्बोधन में कहा कि हाल ही में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 35 लाख करोड़ों के इन्वेस्ट की बात हुई, इससे एक करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी। 180 करोड़ जनता को राशन की सुविधा भी दी जा रही है। 2017 से पहले कब्जा होता था। आज हर गरीब को मकान मिल रहा है, आज पैसा बसूली नही होती, सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है, आगरा में लाखों लोगों को आयुष्मान योजना हो या और अन्य योजनाएं सबका लाभ मिला है। जल्द आगरा को मेट्रो की सौगात भी मिलेगी। हमने डेढ़ लाख घरों को हर घर जल योजना का लाभ दिया है और पौने तीन लाख घरों को सीवर की समस्या से निजात दिलाया है। आगरा वासियो को जल्द शुद्ध गंगाजल उपलब्ध हो रहा है, उन्होंने उपस्थित जनता का आह्वान करते हुए कहा कि मैं आज इसीलिए आया हूँ, कि आप हमारे महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर और सभी वार्डो को प्रत्याशियों को जिताने का काम करें, चाहे वो नगर पालिका हो या नगर पंचायत। मा0 मुख्यमंत्री जी ने अन्त में अपने उद्बोधन को बांके बिहारी लाल की जाय, कृष्ण कन्हैया की जय, भारत माता की जय और बंदे मातरम के जयघोष के साथ समापन किया। जनसभा के अवसर पर मा0 केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल, मा0 कैबिनेट मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय, मा0 कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष, श्री भानू महाजन, मा0 विधायकगण डा0 जी0एस0 धर्मेंश, श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, श्री छोटेलाल वर्मा, श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह, श्री बाबू लाल चौधरी, डा0 धर्मपाल सिंह, एम0एल0सी0 श्री विजय शिवहरे व मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 मंजू भदौरिया एवं जिला अध्यक्ष भाजपा श्री गिर्राज सिंह कुशवाहा सहित अन्य सम्बन्धित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे |

(सन्नैश गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!