उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक ने आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस लाईन का औचक निरीक्षण सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया पुलिस अधीक्षक ने आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस लाईन का औचक निरीक्षण सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा पुलिस लाइन में अर्दली रूम किया गया जिसमें पुलिस लाइन मे हाजिरी रजिस्टर, आर्मरी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया जो भी कमियां पाई गई संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगणो को जल्द से जल्द सुधार करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस लाइन में स्टोर रूम में डंडा, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन शील्ड आदि दंगा उपकरणों का निरीक्षण किया गया तथा उनके नवीनीकरण तथा सुधार हेतु प्रतिसार निरीक्षक महोदय को निर्देशित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
