उत्तर प्रदेश औरैया थाना एरवाकटरा पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अंर्तजनपदीय गिरोह का किया बड़ा खुलासा 450 ग्रा0 डायजेपाम 02 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 03अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार। खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25,000 रुपए से पुरुस्कृत। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना एरवाकटरा पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अंर्तजनपदीय गिरोह का किया बड़ा खुलासा 450 ग्रा0 डायजेपाम 02 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 03अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार। खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25,000 रुपए से पुरुस्कृत)
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा चोरी की घटनाओं पर अकुंश लगाने व संलिप्त अपराधियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी व घटना के अनावरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेंन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना ऐरवाकटरा पुलिस की संयुक्त टीमे का गठन कर घटना के अनावरण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। गठित टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु इलेक्ट्रॉनिक/मैनुअल साक्ष्यों के माध्यम से घटना में संलिप्त अभियुक्तों की जानकारी प्रदान की जा रही थी कि आज दिनांक 28.04.2023 को रात्रिगस्त चेकिंग के दौरान ऐरवाकटरा की तरफ से 03 बदमाश अपाचे मोटर साइकिल पर सबार उमरैन की तऱफ बडी तेजी से भागे कि पुलिस टीम द्वारा सुतियानी मोड पर बैरियर लगाकर इनको रोकने का प्रयास किया गया तो इनके द्वारा भागने की नियत से का0 विनोद कुमार की मोटर साइकिल को टक्कर मार दी जिससे वह उछलकर गिर गया तथा बदमाश की मोटरसाइकिल भी वही पर गिर गयी जिन्हे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक घेराबन्दी कर समय करीब 03.30 बजे 03 अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया जिनके कब्जे से 450 ग्राम डायजापाम, दो अवैध देशी तमंचा- 315 बोर, चार जिन्दा कारतूस-315 बोर तथा मु0अ0सं0 45/2023 धारा 380 भादवि थाना ऐरवाकटरा से सम्बन्धित चोरी के कुल 9100/- रुपये एंव मु0अ0सं0 44/2023 धारा 380 भादवि थाना सहार से सम्बन्धित चोरी के कुल 12200/- रुपये एंव मु0अ0सं0 61/2023 धारा 379 भादवि थाना बेला से सम्बन्धित चोरी के कुल 1450/- रुपये एंव मु0अ0सं0 65/2023 धारा 457/380 भादवि थाना बेला से सम्बन्धित चोरी की सफेद धातु की एक जोडी पाजेब व एक अंगूठी तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल सफेद रंग की भी बरामद की गयी है, अभियुक्तगणो की निशादेही पर एक स्कूटी तथा दो सोलर प्लेट एवं एक बैट्ररी बरामद हुई है जो तिर्वा व इन्द्रगढ की चोरी से संबन्धित है । अभियुक्तगण के द्वारा करीब आधा दर्जन घटनाओ का खुलासा किया गया है जिनमे दिनांक 20.04.2023 की रात्रि विधूना रोड पृथ्वीपुर स्थित एक मकान मे, दिनांक 06.03.2023 को जिओ टावर से चोरी , दिनांक 25.03.2023 की रात को सहार से मोवाइल और किराने की दुकानो मे चोरी , दिनांक 23.03.2023 को ग्राम तकिया के मकान मे चोरी तथा इसके अलावा भरथना, इटावा, औरैया, अछल्दा ,याकूपपुर , तिर्वा, आदि जगह पर चोरी की घटनाओ का इकवाल किया है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के है इनके विरुद्ध जनपद औरैया एवं आसपास के जनपदो में करीब एक-एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है । बारामदगी के संबन्ध में थाना ऐरवाकटरा में मु0अ0सं0 66/23 धारा 41 द0प्र0सं0 व 411/413/279/427/420 भादवि मु0अ0सं0 67/23 धारा 21/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट, मु0अ0सं0 68/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट ,मु0अ0सं0 69/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कराया गया है । अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. सुनील कमल कोरी पुत्र तेजसिंह निवासी मुहल्ला कुरियान कस्बा व थाना विशुनगढ जनपद कन्नौज
2. हारुन पुत्र मुस्तकीम निवासी इस्लाम नगर तालपार नगरिया थाना सौरिख जनपद कन्नौज
3. मोमिन पुत्र सुलेमान निवासी इस्लामनगर तालपार नगरिया थाना सौरिख जनपद कन्नौज
बरामदगी-
1. 450 ग्राम डायजापाम
2. दो अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर
3. एक जोडी पाजेब सफेद धातु
4. एक अंगूठी पीली धातु
5. एक अपाचे मोटरसाइकिल ,
6. एक स्कूटी तथा दो सोलर प्लेट एवं एक बैट्ररी
आपराधिक इतिहास अभियुक्त-
सुनील कमल कोरी पुत्र तेजसिंह
1. मु0अ0सं0 624/20 धारा 366/377 भादवि0 व 5/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)V SC/ST एक्ट (कोतवाली कन्नौज )
2. मु0अ0सं0 1154/16 धारा 380/411/457भादवि0 थाना कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज
3. मु0अ0सं0 407/17धारा 380/411/457 भादवि0 थाना कोतवाली गुरुसहायगंज जनपद कन्नौज
4. मु0अ0सं0 84/22 धारा 3(1) गै0 एक्ट थाना कोतवाली छिवरामऊ जनपद कन्नौज
5. मु0अ0सं0 505/21धारा 380/411/414/457 भादवि0 कोतवाली छिवरामऊ जनपद कन्नौज
6. मु0अ0सं0 528/2021 धारा 380/411भादवि0 कोतवाली छिवरामऊ जनपद कन्नौज
7. मु0अ0सं0 646/21 धारा 22/8 NDPS Act कोतवाली छिवरामऊ जनपद कन्नौज
8. मु0अ0सं0 24/21 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना विशुनगढ जनपद कन्नौज
9. मु0अ0सं0 032/16 धारा 363/366/376 भादवि0 व ¾ पाक्सो एक्ट विशुनगढ जनपद कन्नौज
10. मु0अ0सं0 66/23 धारा 41 द0प्र0सं0 व 411/413/279/427/420 भादवि थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
11. मु0अ0सं0 67/23 धारा 21/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट0 थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
आपराधिक इतिहास अभियुक्त-
हारुन पुत्र मुस्तकीम
1 मु0अ0सं0 361/21धारा 380/411 भादवि0 थाना सौरिख जनपद कन्नौज
2. मु0अ0सं0 377/21 धारा 380/411 भादवि0 थाना सौरिख जनपद कन्नौज
3. मु0अ0सं0 400/21 धारा 380/411 भादवि0 थाना सौरिख जनपद कन्नौज
4. मु0अ0सं0 476/21 धारा 3(1) गै0एक्ट थाना सौरिख जनपद कन्नौज
5. मु0अ0सं0 66/23 धारा 41 द0प्र0सं0 व 411/413/279/427/420 भादवि थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
6. मु0अ0सं0 68/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
आपराधिक इतिहास अभियुक्त का-
मोमिन पुत्र सुलेमान
1. मु0अ0सं0 361/21धारा 380/411 भादवि0 थाना सौरिख जनपद कन्नौज
2. मु0अ0सं0 377/21 धारा 380/411 भादवि0 थाना सौरिख जनपद कन्नौज
3. मु0अ0सं0 400/21 धारा 380/411 भादवि0 थाना सौरिख जनपद कन्नौज
4. मु0अ0सं0 476/21 धारा 3(1) गै0एक्ट थाना सौरिख जनपद कन्नौज
5. मु0अ0सं0 34/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सौरिख जनपद कन्नौज
6. मु0अ0सं0 33/22 धारा 380/411/357 भादवि0 थाना सौरिख जनपद कन्नौज
7. मु0अ0सं0 66/23 धारा 41 द0प्र0सं0 व 411/413/279/427/420 भादवि थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
8. मु0अ0सं0 69/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
गिरफ्तार करने वाली टीम-
थाना प्रभारी ऐरवाकटरा श्री जीवाराम,उ0नि0 राकेश मोहन, का0 विनोद कुमार, का0 सचिन भाटी, का0 संदीप गुर्जर, का0 संजय

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
