( औरैया थाना अछ्ल्दा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 सट्टा किग को किया गया गिरफ्तार 01अभियुक्त मौका पाकर हुआ फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया चारु निगम अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर सिंह कुशवाहा के सकुशल निर्देशन में जुआ सट्टा तथाव अपराध एव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह के निकट पर्वेक्षण में थानां प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में थानां पुलिस टीम को गस्त चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर शुक्रवार को रेलवे क्रासिंग के पास हरीगंज बाजार अछल्दा में सट्टा किंग बैभव गुप्ता उर्फ पुच्ची पुत्र निरंकार कौशल निवासी रेलवे क्रासिंग हरीगंज बाजार अछल्दा जनपद औरैया के मकान के अंदर बैभव गुप्ता तथा उसका एक साथी रूपेश दोहरे पुत्र रामस्वरूप निवासी नहर बाजार अछल्दा जनपद औरैया दोनों मिलकर सट्टे की बड़ी खाई कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुये मुखविर द्वारा बताए गए स्थान पर योजनाबर्द्ध तरीके से दविश देते थानां प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह कस्वा प्रभारी अवधेश तिवारी मय पुलिस बल के साथ अभियुक्त बैभव गुप्ता उर्फ पुच्ची पुत्र निरंकार कौशल मय तीन रजिस्टर आठ पॉकेट डायरी बाइस पर्ची सट्टा नम्बर धन राशि लिखे हुए एक केलकुलेटर एक स्केल एक बाल पेन नीला के साथ कुल 48145/ रुपये के साथ अभियुक्त को हिरासत में लेलिया। वही उसका साथी रूपेश दोहरे भगाने में सफल रहा जिसकी तलाश की जा रही है। इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया रेलवे क्रासिंग हरीगंज बाजार निवासी बैभव गुप्ता उर्फ पुच्ची पुत्र निरंकार कौशल को सट्टा की पर्ची रजिस्टर कलम नगद धनराशि सहित लागते हुये पकड़ा गया जिसे न्यालय पेश कर जहाँ उसे जेल भेज दिया गया । उसका साथी रूपेश दोहरे पुत्र रामस्वरूप निवासी नहर बाजार अछल्दा को पकड़ने की दबिस दी जा रही है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!