सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों केे पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों केे पीछे )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करते हुएedxffffffffffe नगर निकाय चुनाव में कोई भी बदमाश किसी भी प्रकार की बड़ी घटना को अंजाम ना दे,इसी के तहत थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार के कुशल निर्देशन में उनकी पुलिस टीमों ने पांच अवैध असहला धारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए किया गिरफतार।और यही नहीं तीन शातिर वारंटियों को भी जेल भेजा गया जेल।आपको बता दें,कि  थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार के कुशल निर्देशन में सब इंस्पेक्टर एवम नकुड तिराहा चौकी प्रभारी विरेन्द्र कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ एक चैकिंग के दौरान नसीर कालोनी रेलवे लाईन के पास से लूट एवम अन्य मामलों में निरूद्ध तीन अवैध असलहा धारी बदमाशों शहनवाज उर्फ नोचू पुत्र शराफत निवासी इस्लाम नगर कालोनी,इमरान पुत्र रिजवान निवासी एकता कालोनी एवम सलमान उर्फ झोट्टा पुत्र भूरा निवासी एकता कालोनी को देशी,तमंचा,कारतूस एवम दो छूरो के साथ गिरफ्तार किया गया।और यही नहीं सतीश कुमार की ही पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर अजब सिंह ने भी एक चैकिंग के दौरान एक तमंचाधारी बदमाश शिवराम उर्फ बिल्ली पुत्र छागड निवासी मानकमऊ को एक देशी तमंचे,कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।पकड़ा गया शिवराम एक बड़ा नशे का कारोबारी था।और यही नहीं थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार के ही निर्देश पर सब इंस्पेक्टर अजब सिंह व राहुल कुमार ने तीन शातिर वारंटियों शीशपाल पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम सब्दलपुर,सऊद अहमद पुत्र मसूद अहमद निवासी नदीम कालोनी एवम रिशीपाल पुत्र भुल्लर सिंह निवासी ग्राम मानकमऊ को गिरफतार किया गया।और यही नही इंस्पेक्टर सतीश कुमार की पुलिस टीम ने ही एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तमंचाधारी बदमाश अनूज उर्फ लेखू उर्फ लम्बू पुत्र लक्ष्मी चंद निवासी मानकमऊ को भी एक देशी तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!