उत्तर प्रदेश कानपुर थाना नरवाल क्षेत्र तालाब में नहा रहे 04 बच्चे डूबने से हुई मौत मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से सभी को निकाला गया अस्पताल डाक्टरों ने किया मृत घोषित। ( शादब अंसारी की खास रिपोर्ट )

( कानपुर नरवल थाना क्षेत्र के अमृत तालाब मे डूबने से हुई चारों बच्चों की मौत एक ही गांव के चार लड़कों की डूबने से मौत के बाद इलाके में छाया मातम बच्चों की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम )
कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत तालाब में नहा रहे चार बच्चे डूब गए, शोर गुल सुनकर आसपास के लोग तालाब में कूद गए आनन फानन में सभी बच्चों को तालाब से बाहर सुरक्षित निकाला गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को उपचार के लिए नरवल स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए कांशीराम के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया है। सभी बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के लिए नहाने गए हुए थे।अमृत सरोवर तालाब में नहा रहे थे बच्चे नरवल तहसील में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर के तहत तालाब बनवाया गया है। शनिवार दोपहर को सभी बच्चे तालाब में नहा रहा थे। जहां नहाने के दौरान तालाब में पानी गहरा होने के चलते चारों बच्चे डूब गए। बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनने पर आसपास के लोग तालाब में कूद कर सभी बच्चों को तालाब से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन सभी बच्चों की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने कांशीराम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सभी बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।इंस्पेक्टर ने दी जानकारी इस मामले में नरवल इंस्पेक्टर चन्द्रकान्त मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सूचना पर डीसीपी पूर्वी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा पुलिस आयुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त और डीएम पहुंचे कांशीराम हॉस्पिटल |

( शादब अंसारी की खास रिपोर्ट )
