उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल क्षेत्र कृष्णा मेडिकल सेंटर में मजदूर के नाबालिग मासूम बच्चों की इलाज के पैसे न देने पर कर्मचारियों ने बनाया बंधक पैसे देकर कराया गया मुक्त। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया अजीतमल क्षेत्र कृष्णा मेडिकल सेंटर में मजदूर के नाबालिग मासूम बच्चों की इलाज के पैसे न देने पर कर्मचारियों ने बनाया बंधक पैसे देकर कराया गया मुक्त )
उत्तर प्रदेश औरैयाअजीतमल बाबरपुर मंडी समिति के पास कृष्णा मेडिकल सेंटर से मजदूर लेवर के बच्चे को मुक्त कराया गया। अखिलेश कुमार पूर्व प्रधान बाबरपुर देहात का कहना है कि 28 अप्रैल शाम 9:30 बजे बाला जी इट भट्टे पर काम करने वाले जगदीश पुत्र राम खिलाबन की बच्ची पिंकी उम्र 13 वर्ष और पुत्र शिव मिलन उम्र 7वर्ष जिनको हल्का बुखार उल्टी दस्त आने पर कृष्णा मेडिकेयर सेंटर बाबरपुर पर दवा लेने के लिए आए तो वहां पर कर्मचारी ने बच्चों को बोतल लगा दी और रात भर रोके रखा सुबह जब उसने अपने बच्चे को वापस भेजने के लिए कहा तो मेडीकेयर पर कार्यरत महिला व अन्य कर्मचारियों के द्वारा अभद्रता करते हुए ₹6000 जमा करने को कहने लगे। भट्टे पर काम करने वाली लेवर के पास इतने पैसे नहीं थे तो कृष्णा मेडिकेयर सेंटर पर बच्चो को बंद कर लिया और घर नहीं जाने जाने दिया। परेशान मजदूर ने इधर उधर से हाथ जोड़कर ₹4500 मेडिकल अस्पताल संचालक को दिए। उसके बाद उसने बच्चे को जाने दिया। ऐसे संचालकों और मेडिकल सेंटर पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
