उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर विगत दिनों क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गिरफतार कर 01 मोबाइल,01अवैध असलहा व कारतूस किया गया बरामद । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना दिबियापुर विगत दिनों क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गिरफतार कर 01 मोबाइल,01अवैध असलहा व कारतूस किया गया बरामद )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औऱैया श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व थाना दिबियापुर द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गयें। गठित टीम द्वारा ईलेक्ट्रानिक व मैनुअल साक्ष्यों का संकलन करते हुए सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से अभियुक्तों को चिन्हित करने की कार्यवाही की जा रही थी। जिस क्रम में आज दिनांक 02.05.2023 को पुलिस टीम चेंकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण नन्द किशोर पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम नंदपुर थाना दिबियापुर उम्र 23 वर्ष जिसकी जेब से 2500 रु तथा दो जिन्दा कारतूस 315 बोर एक नाजायज तमन्चा चालू हालत में 315 बोर बरामद हुआ तथा दूसरा अभियुक्त प्रहलाद पुत्र राधेश्याम निवासी निमझिना थाना दिबियापुर उम्र – उम्र 24 वर्ष जिसकी तलाशी से 2300 रु व नीले रंग का रेडमी का मोबाइल बरामद हुआ बरामदगी के संबन्ध में धारा 411 IPC की बढ़ोतरी की गयी तथा नाजायज तमंचा के संबन्ध में मु0अ0सं0 246/23 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना दिबियापुर जिला औरैया में पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वादिनी श्री मती रामसुती पत्नी सतीश बाबू निवासी ग्राम जवाहरपुर थाना दिबियापुर जिला औरैया द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि घर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरे घर में घुसकर एक मोबाइल रेडमी व 13000/-रूपये किये तथा मेरे पड़ोसी के घर से 1500/- रूपये चोरी किये है इस तहरीर पर थाना दिबियापुर के अन्तर्गत मु0अ0सं0 244/22 धारा 457/380 भा0द0वि0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही थी। उक्त घटना के अनावरण के सम्बन्ध में थाना दिबियापुर पुलिस ने चोरी की घटना का अंजाम देने वाले गिरोह का भण्डाफोड करते हुए 02 अभियुक्तो को मय चोरी का मोबाइल, 4800 रूपये तथा एक नाजायज तमंचा व दो जिन्दा कारतूस-315 बोर के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तगणो से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि ग्राम जवाहर पुर में चोरी की थी जिसमें एक रेडमी मोबाईल व 13000 रुपये चोरी किये थे चोरी किये गये मोबाइल को आज बेचने के फिराक में थे जिस कारण से आज पकड़े गयें।
गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
1. नन्द किशोर पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम नंदपुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया
2. प्रहलाद पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम रिमझिना थाना दिबियापुर जनपद औरैया
आपराधिक इतिहास- अभियुक्त नन्द किशोर पुत्र महेंद्र सिंह
1. मु0अ0सं0 145/22 धारा 380/411/457 भादवि थाना डेरापुर कानपुर देहात
2. मु0अ0सं0 63/2022 धारा 379/411 भादवि थाना रुरा कानपुर देहात
3. मु0अ0सं0 70/22 धारा 380/411/457 भादवि थाना राजपुर कानपुर देहात
4. मु0अ0सं0 38/22 धारा 380/411 भादवि थाना सिकन्दरा कानपुर देहात
5. मु0अ0स0 54/22 धारा 380/411/457 भादवि थाना सिकन्दरा कानपुर देहात
6. मु0अ0सं0 280/22 धारा 380/411/457 भादवि थाना अकबरपुर कानपुर देहात
7. मु0अ0सं0 455/22 धारा 380/411/457 भादवि थाना अकबरपुर कानपुर देहात
8. मु0अ0सं0 80/22 धारा 380/411 भादवि थाना रूरा कानपुर देहात
9 .मु0अ0सं0 117/22 धारा 380 भादवि थाना रुरा कानपुर देहात
10. मु0अ0सं0 348/18 धारा 380/411 भादवि थाना दिबियापुर जनपद औरैया
11. मु0अ0सं0 244/23 धारा 380/457/411 भादवि थाना दिबियापुर जनपद औरैया
12. 11. मु0असं0 246/23 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना दिबियापुर जिला औरैया
आपराधिक इतिहास- अभियुक्त प्रहलाद पुत्र राधेश्याम
1. मु0अ0सं0 244/23 धारा 380/457/411 भादवि थाना दिबियापुर जनपद औरैया
बरामदगी-
1. चोरी का मोबाइल रेडमी
2. एक नाजायज तमंचा 315
3. दो जिन्दा कारतूस -315 बोर
4. 4800/- रूपये
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 जितेन्द्र कुमार, उ0नि0 शेर सिंह, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 रामप्रकाश

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
