गोंडा सदर कोतवाली क्षेत्र आपसी झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे 35 वर्षीय युवक को अज्ञात लोगों मोटरसाइकिल के साइलेंसर से हमला कर उतारा मौत के घाट मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )


( सदर कोतवाली क्षेत्र आपसी झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे 35 वर्षीय युवक को अज्ञात लोगों मोटरसाइकिल के साइलेंसर से हमला कर उतारा मौत के घाट मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
गोण्डा कोतवाली नगर क्षेत्र के बड़गांव ओवर ब्रिज बलरामपुर हाईवे मार्ग के समीप शौचालय के पास मंगलवार को बदमाशों ने मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक को मोटरसाइकिल के साइलेंसर से मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। बड़गांव के ही रहने वाले तारीक उम्र लगभग 35 वर्ष बलरामपुर हाईवे मार्ग के समीप स्थित एक शौचालय के पास आपस में कुछ लोग विवाद कर रहे थे उसी मामले का बीच-बचाव करने पहुंचे ही थे कि अज्ञात बदमाशों ने उनके सिर पर पीछे से मोटरसाइकिल के साइलेंसर से वार कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई परिजनों द्वारा जब जिला अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया पीएम होने के बाद जब मृतक की लाश उनके निजी आवास बड़गांव पहुंची तो वहां पर पहले से पीएसी पुलिस बल तैनात थी और मौके पर सीओ सदर विनय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राकेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात व चौकी प्रभारी सेमरा अपने पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )
