उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद विकास खंड अधिकारी ने क्षेत्र में फैल रही गंदगी के दृष्टिगत पंचायत घर परिसर से कुड़ा गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया फफूंद विकास खंड अधिकारी ने क्षेत्र में फैल रही गंदगी के दृष्टिगत पंचायत घर परिसर से कुड़ा गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद विकास खण्ड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत भाग्यनगर कोठीपुर में खंड विकास अधिकारी भाग्यनगर मुनीष सिह ने पंचायत घर के प्रांगण में कूड़ा गाड़ी को हरी झंडी दिखाने के बाद ग्राम पंचायत की जनता को संबोधित करते हुए कहीं उन्होंने कहा की यह कूड़ा गाड़ी प्रत्येक घर के दरवाजे पर कूड़ा एकत्र करने के लिए पहुंचेगी जिसमें सूखा कूड़ा और गीला कूड़ा अलग-अलग डिब्बा में डाला जाएगा यह कूड़ा एकत्र होकर कूड़ा घर मैं पहुंचाया जाएगा जिस पर इस कचरे का उचित निपटान किया जाएगा सभी ग्राम वासियों से यह अपील है की ग्राम पंचायत को साफ सुथरा रखने के लिए कूड़े कचरे का उचित निपटान करें और गंदगी को साफ करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ताकि गंदगी से होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचा जा सके यह ग्राम पंचायत पूर्व में स्वच्छता पर राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत भी हो चुकी है। फिलहाल कूड़ा गाड़ी चलाने के लिए जो कर्मचारी रखा जा रहा है उसके वेतन के लिए फिलहाल कोई सरकारी व्यवस्था नहीं है। इसलिए इसके वेतन की व्यवस्था ग्राम वासियों के सहयोग से की जाएगी इसमें आप सब लोग अपना सहयोग प्रदान करें इस अवसर पर ग्राम प्रधान अमरेश पांडे एडवोकेट, ग्राम पंचायत सचिव संगीता दोहरे, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील यादव, सहायक अध्यापक शिव प्रसाद वर्मा, किरण मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश राजपूत, सहायक अध्यापक वंदना पोरवाल, दीक्षा गुप्ता, राजेश दोहरे, रुनम मिश्रा, पंचायत सहायक का अलका, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता पाल, आशा किरण एवं अमन शुक्ला, अजय तिवारी, मंजू कठेरिया, सुनील शर्मा, पूनम कठेरिया, गुड्डी देवी कठेरिया, प्रकाश शर्मा, रंजन कठेरिया, ग्रामवासी उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!