उत्तर प्रदेश औरैया छात्र/ छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस कैडेट का आयोजन कर कानूनी शिक्षा के लिए किया गया जागरूक। (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया छात्र/ छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस कैडेट का आयोजन कर कानूनी शिक्षा के लिए किया गया जागरूक )

उत्तर प्रदेश औरैया उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के छात्र/छात्राओं को ड्रग्स एब्यूज, सेक्सुअल वायलेन्स तथा अन्य गंभीर अपराध एवं बुराइयों के बारे में युवाओं को जागरूक करने हेतु स्टुडेन्ट पुलिस कैडेट कार्यक्रम समस्त जनपदों में पुलिस व शिक्षा विभाग से सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों से युवाओं को लड़ने के लिये कानूनी शिक्षा के साथ जागरूक कर तैयार किया जाना है। जिस क्रम में आज दिनांक 03.05.2023 को जनपद औरैया पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थानान्तर्गत चयनित कुल 17 विघालयों में कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित विषयों पर किया गया। आज का मुख्य विषय अपराध की परिभाषा,अपराध के प्रकार ,अपराध की रोकथाम के तरीके, अपराध की रोकथाम मे पुलिस की भूमिका, अपराध की रोकथाम मे समाज का दायित्व, अपराध की रोकथाम मे पुलिस का सामाजिक दायित्व, सामुदायिक पुलिसिंग की परिभाष एवं स्वरूप के बारे में गठित टीम द्वारा छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया साथ ही उन्हें पुलिस विभाग द्वारा जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नं0(1090,112,1098, यूपी फायर 100 आदि) से अवगत कराया गया एवं अन्य माध्यमों से बच्चों का मनोरंजन कराते हुए उन्हे गहनता पूर्वक आज के पाठ को समझाया गया।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!