जौनपुर थाना मड़ियाहूं पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 39 क्वार्टर देशी अवैध शराब बरामद कर 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( दीपक गुप्ता की खास रिपोर्ट जौनपुर )


( थाना मड़ियाहूं पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 39 क्वार्टर देशी अवैध शराब बरामद कर 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
जौनपुर जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ श्री अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में दिनांक 04.05.2023 को थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर रानीपुर तिराहे के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसने अपना नाम ओम प्रकाश पुत्र रामचन्दर प्रजापति निवासी ग्राम हरीपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर बताया, जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक प्लास्टिक की सफेद बोरी में 39 शीशी देशी शराब बरामद हुआ । जिसके संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.ओम प्रकाश पुत्र रामचन्दर प्रजापति निवासी ग्राम हरीपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु.अ.सं. 108/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मड़ियाहूँ जौनपुर।
बरामदगी –
1.39 शीशी देशी शराब बरामद।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्र.नि. ओम नारायण सिंह थाना मडियाहूँ, जौनपुर।
2. उ.नि. लल्लन प्रसाद सिंह थाना मडियाहूँ, जौनपुर।
3. हे.का. हरिमोहन, हे.का. रमेश कुमार पाण्डेय, का0 भानू प्रताप यादव, का0 रामआशीष यादव थाना मडियाहूँ, जौनपुर।
