गोंडा कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान क्षेत्र में विगत दिनों हुई हत्या में वांछित चल पिता पुत्र सहित 04 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों केे पीछे। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )

( कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान क्षेत्र में विगत दिनों हुई हत्या में वांछित चल पिता पुत्र सहित 04 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों केे पीछे )

गोण्डा कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत बीते 2 मई को ओवर ब्रिज बड़गांव के पास मो0 आरिफ जो कि आरो पानी की सप्लाई करता था, रास्ते में जाते समय रंगदारी मागने को लेकर रविकास मिश्रा, सूरज मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा, दीपक मिश्रा व अन्य अज्ञात में विवाद हो गया, जिसमें विकास मिश्रा ने बगल के ऑटो पार्ट की दुकान से मोटर साइकिल की साइलेन्सर लेकर मो०तारिक व मोहम्मद आरिफ के ऊपर वार कर मो०तारिक को मार- मार कर हत्या कर दिया व मो0 आरिफ को घायल कर दिया था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्तो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली नगर व एस0ओ0जी0 की सयुक्त टीमें गठित की गयी थी। गुरुवार को कोतवाली नगर व एस0ओ0जी0 की सयुक्त टीमों मुखबिर खास की सूचना पर उक्त घटना कारित करने के चारो आरोपी विकास मिश्रा, सूरज मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा, दीपक मिश्रा उर्फ टिल्लू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )

Back to top button
error: Content is protected !!