उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद नगर टूंडला भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक हुई संपन्न |  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद नगर टूंडला भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक हुई संपन्न )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद नगर टूंडला में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की एक आवश्यक बैठक नगर भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई । बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता का रुख भाजपा प्रत्याशी दीपक राजौरिया के पक्ष में था टूंडला नगर पालिका चुनाव् में पार्टी भारी मतों से चुनाव जीत रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की डबल इंजन की सरकार द्वरा देश एवं प्रदेश के हर गरीब, किसान, नोजवान,मजदूर के हित में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिला मंत्री संजय सिंह परमार ने कहा जनपद फिरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी के समस्त सभासद,पार्षद,मेयर,चेयर मैन के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। मतदाताओं ने भाजपा सरकार की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।बैठक में क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक,युवा मोर्चा जिला महामंत्री लोकेश जादौन,सुदीप शर्मा,तरुण गौतम,रिंकू उपाध्याय,अंकित पंडित,सुदांशु पचौरी,आदि लोग मौजूद रहे।

 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!