सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों केे पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट)

( थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों केे पीछे )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देशों का हमेशा पालन करने वाले थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार की पुलिस टीम ने नाजायज हथियार रखने वाले दो वांछित अभियुक्तों को थाना कुतुबशेर के सब इंस्पेक्टर खुब सिंह ने दो नाजायज छुरों के साथ किया गिरफतार।आपको बता दें,कि नाजायज हथियार रखने के आरोप में फरार चल रहे दो शातिर बदमाशों बिलाल पुत्र अफजाल एवम एजाज पुत्र अफजाल दोनों ही निवासी ग्राम हौजखेडी को एक चैकिंग के दौरान गैंदी मंदिर के पास से सब इंस्पेक्टर खुब सिंह द्वारा मय हमराही फोर्स के सहयोग से गिरफ्तार किया गया,जिनके कब्जे से दो नाजायज छुरे भी बरामद किए गये।दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!