चित्रकूट थाना चित्रकूट क्षेत्र धर्म नगरी में प्रेमी के साथ घूमने आई 16 वर्षीय किशोरी को मंदाकिनी नदी ले जाकर नाव में युवकों ने किया सामुहिक दुष्कर्म पुलिस द्वारा 05 अभियुकतो को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना चित्रकूट क्षेत्र धर्म नगरी में प्रेमी के साथ घूमने आई 16 वर्षीय किशोरी को मंदाकिनी नदी ले जाकर नाव में युवकों ने किया सामुहिक दुष्कर्म पुलिस द्वारा 05 अभियुकतो को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

चित्रकूट धर्मनगरी को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है।प्रेमी के साथ चित्रकूट घूमने आई 16 वर्षीय किशोरी को छह नाविक उठाकर ले गए और नाव में सामूहिक दुष्कर्म किया।घटना जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के जिला सतना के चित्रकूट थाना स्थित भरतघाट की है। मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के बरौंधा थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात लगभग 11 बजे बांदा के रहने वाले अपने प्रेमी के मिलने चित्रकूट आई थी।दोनों भरतघाट में महिलाओं के कपड़े बदलने वाले कमरे में मिल रहे थे। इसी दौरान कुछ नाविकों ने दोनों को देख लिया।इसके बाद नाविक किशोरी को उठा ले गए और मंदाकिनी नदी में नाव पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया।इसके बाद नाविक फरार हो गए।किशोरी शनिवार भोर में प्रेमी के साथ थाने पहुंची और घटना की सूचना दी। त्रकूट थाना प्रभारी हीरालाल मिश्रा ने बताया कि पांच आरोपित को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।एक आरोपित फरार है। बता दें कि किशोरी का परिवार और प्रेमी गुजरात के सूरत में काम करते थे।वहीं पर दोनों से मुलाकात हुई थी। दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे थे। शुक्रवार को दोनों अपने-अपने घर से चित्रकूट में मिलने के लिए आए थे।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!