हरदोई थाना अलवर क्षेत्र में राम गंगा नदी में नहाने समय 05 बच्चे डूबे गए गोताखोरों 03 बच्चों की बचाई जान 02 की हुई मौत परिजनों मे मच गया कोहराम। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( थाना अलवर क्षेत्र में राम गंगा नदी में नहाने समय 05 बच्चे डूबे गए गोताखोरों 03 बच्चों की बचाई जान 02 की हुई मौत परिजनों मे मच गया कोहराम )
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा हादसा हुआ है। राम गंगा नदी में नहाने गए 5 बच्चे डूब गए।तीन बच्चे किसी तरह बचकर नदी से बाहर निकल आए तो वहीं दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई।गोताखोरों की मदद से 4 से 5 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खोजा गया।पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा मुड़िया गांव के केतन और उसका दोस्त शिवांशु अपने अन्य तीन साथियों के साथ राम गंगा नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए।सभी बच्चे पानी के तेज बहाव में फंस गए और डूबने लगे।तीन बच्चों ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए नदी से बाहर निकल आए,लेकिन शिवांशु और केतन नदी में डूब गए। गांव वालों की सूचना पर गोताखोर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।दर्जन भर गोताखोरों ने काफी देर तक शिवांशु और केतन की तलाश की। लगभग दो घंटे बाद शिवांशु का शव नदी से बरामद कर लिया गया।केतन का शव 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला।पुलिस ने शिवांशु और केतन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
