उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सड़क सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त थाना क्षेत्रों चलाया गया नो हेलमेट नो पेट्रोल चैकिंग अभियान । ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सड़क सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त थाना क्षेत्रों चलाया गया नो हेलमेट नो पेट्रोल चैकिंग अभियान )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी ???? लाने के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान “नो हेलमेट नो पेट्रोल” के अनुपालन में जनपद के समस्त पेट्रोल पम्पों, मुख्य चौराहों व मुख्य मार्गों पर “नो हेलमेट नो पेट्रोल” से सम्बन्धित होर्डिंग्स लगवाये जायेगें । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दुपहिया वाहन चालकों यातायात के नियमों ???? के प्रति जागरुक करना तथा सडक दुर्घटना से उनके जीवन को बचाना है । उक्त अभियान को सफल व प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियों व यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया है । उक्त अभियान के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना प्रभारी एवं यातायात प्रभारी द्वारा अपने-2 थाना क्षेत्रान्तर्गत खासकर दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने हेतु जागरूक किया जा रहा है साथ ही हैलमेट लगाकर न चलने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । जनपदवासियों से अपील है कि यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें एवं अपने रिश्तेदारों व पडोसियों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करें । “ पुलिस के डर से नहीं अपितु अपनी स्वंय की सुरक्षा हेतु हेलमेट लगाएँ और एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएँ ” ।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
