उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद टूंडला में अंतरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के कार्यालय में किए गए नव युग पदाधिकारियों का किया गया भव्य स्वागत। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( टूंडला में अंतरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के कार्यालय में किए गए नव युग पदाधिकारियों का किया गया भव्य स्वागत )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद नगर के सब्जी मंडी स्थित अंतरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के प्रदेश कार्यालय पर संगठन द्वारा बनाये गये नव नियुक्त किये गये पदाधिकारिओं का फूल माला एवं नियुक्ति देकर कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अंतरारष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ राष्ट्रीय महामंत्री संगठन लोकेन्द्र पोनियां ने कहा कि अंतरारष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आज रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर भवानी सिंह को एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री एवं सिद्धांत जैन को नगर अध्यक्ष,नरेन्द्र सिंह चक को एस सी प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष बनाया गया है।संगठन इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। अंतरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के प्रदेश महामंत्री रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ गौ माता की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहता है।देश एवं प्रदेश से गौ हत्या को बंद कराने के लिए हर सम्भव प्रयासरत है।समस्त सनातन धर्म प्रेमियों को गौ हित में कार्य करना चाहिए।इस दौरान,प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश धामा,चौ.उदय प्रताप वर्मा,सुधीर कुमार सिंह,प्रदीप पाठक,डॉ गौतम सिंह नोहवार, रामपाल सिंह,अंकित श्रोत्रिय,शरद पोनियां,कुलदीप पोनियां,अम्बिका प्रसाद, आदि लोग मौजूद रहे।


( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!