उत्तर प्रदेश जिला जालौन उरई थाना क्षेत्र में शहीद हुए जवान के गांव पहुंचे शहादत करने मथुरा कमांडर शैलेश पांडेय पुष्प चक्र अर्पित कर दी गई सम्मान के साथ श्रद्धांजलि। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( जालौन उरई थाना क्षेत्र में शहीद हुए जवान के गांव पहुंचे शहादत करने मथुरा कमांडर शैलेश पांडेय पुष्प चक्र अर्पित कर दी गई सम्मान के साथ श्रद्धांजलि )

उत्तर प्रदेश जिला जालौन में थाना उरई में तैनात मथुरा निवासी पुलिसकर्मी भेदजीत सिंह हाईवे चौकी पर बाइक सवार संदिग्ध लोगों को रोकने पर बाइक सवार लोग गोली मारकर हुए फरार कांस्टेबल की हुई मौत।उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में जालौन एसपी का बयान‌। जालौन जिले की कोतवाली जालौन के हाईवे पुलिस चौकी पर मंगलवार की देर रात ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।सिपाही की हत्या से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।बदमाशों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।मिली जानकारी के अनुसार जालौन के उरई स्थित हाईवे चौकी पर तैनात सिपाही भेदजीत सिंह अपनी ड्यूटी कर रहा था, मंगलवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध दिखाई दिए,जिस पर सिपाही ने उस पर टॉर्च मार दी। टार्च दिखाने पर जब मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके तो सिपाही ने उनका पीछा किया‌।सिपाही को अपने पीछे आते देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।सिपाही के सिर पर गोली लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई।इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी फोर्स और फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।जनपद जालौन में शहीद हुए अपने जवान की शहादत को सलाम करने पहुंचे शहीद के गांव मथुरा कमांडर शैलेश पांडेय,जनपद मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में पड़ता है शहीद का गांव,जवान शहीद के परिजनों से दुख बांटने पहुंचे कमांडर मथुरा,कमांडर द्वारा राजकीय सम्मान के साथ शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर दी विनम्र श्रद्धांजलि।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!