उत्तर प्रदेश मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन परेड का किया औचक निरीक्षण ली सलामी स्वास्थ्य के प्रति फिट बनाए रखने के लिए लगवाई दौड़। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन परेड का किया औचक निरीक्षण ली सलामी स्वास्थ्य के प्रति फिट बनाए रखने के लिए लगवाई दौड़ )
उत्तर प्रदेश मीरजापुर एसपी संतोष कुमार मिश्रा द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात् जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी, अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल तथा शस्त्र कवायद सहित दंगा निरोधक उपकरणों के प्रयोग की जानकारी देते हुए अभ्यास कराया गया । साप्ताहिक परेड के दौरान पी0आर0वी0 112 को घटना स्थल को सुरक्षित करने हेतु डॉग स्क्वाड के साथ कराया गया अभ्यास। इस दौरान कोई भी घटना होने पर पी0आर0वी0 112 द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना स्थल को किस प्रकार  सुरक्षित करना है इस सम्बन्ध में जानकारी दिया गया जैसे-बैरियर टेप लगाना, बुलेट होल टेस्ट किट तथा अन्य उपकरणों के साथ कराया गया अभ्यास । एसपी द्वारा परेड में आये पुलिस बल को दंगों से निपटनों हेतु दंगा निरोधक उपकरणों का अभ्यास कराया गया तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों के  रख-रखाव व क्रियाशीलता को बनायें रखने हेतु सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश । तत्तपश्चात पुलिस लाइन का किया गया निरीक्षण,इस दौरान एसपी द्वारा क्वार्टर गार्द का निरीक्षण कर ली गयी सलामी तथा वर्दी स्टोर में रिजर्व किट का किया गया निरीक्षण । गणना कार्यालय में यातायात शाखा, परिवहन शाखा,एचटीयू शाखा सहित अन्य शाखाओं के विभिन्न रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक करते हुए सम्बन्धित को अभिलेखों को अद्यतन रखने लिए एवं पुलिस लाइन मेस ,पुलिस लाइन कार्यालय, बैरक, महिला थाना,रेडियो शाखा,आर. ओ. प्लान्ट,आवासीय परिसर आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए गयें । उक्त परेड व निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी, सीओ लाइन/भवन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन यातायात उपनिरीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें ।
( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
Back to top button
error: Content is protected !!