उत्तर प्रदेश गाजीपुर देश का बेताज बादशाह कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा लगभग 20 करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( देश का बेताज बादशाह कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा लगभग 20 करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क )
उत्तर प्रदेश गाजीपुर जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह बांदा जेल में बंद मऊ के पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी पर कार्रवाई जारी है। गुरुवार को मुख्तार की सवा करोड़ की बेनामी संपत्ति को कुर्क कर ली गई।लखनऊ से गाजीपुर आई आयकर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।यह संपत्ति मुख्तार के करीबी गणेश दत्त मिश्रा के नाम पर थी और शहर के कपूरपुर में 0.117 हेक्टेयर और 0.254 हेक्टेयर थी। आयकर विभाग के अधिकारी अभिषेक सहाय की अगुवाई में टीम गुरुवार सुबह गाजीपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस-प्रशासन का सहयोग लेकर दोपहर लगभग दो बजे पूरी टीम कपूरपुर स्थित गणेश दत्त मिश्रा की अचल संपत्ति को कुर्क करने पहुंची।नोटिस लगाने के साथ ही मुनादी और कुर्की की कार्रवाई शुरू हुई।इस दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ राजस्व विभाग, जंगीपुर और शहर कोतवाली की पुलिस मौजूद रही। आयकर विभाग की ओर से मुख्तार की बेनामी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई लगातार चल रही है।माना जा रहा है कि अभी तक लगभग 20 करोड़ की संपत्ति आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति ईकाई ने कुर्क किया है। आयकर विभाग की ओर से मुख्तार की लगभग 125 करोड़ की बेनामी संपत्ति को चिन्हित किया गया है। इसे लेकर आयकर विभाग की लखनऊ की टीम सक्रिय है। बताते चलें कि गणेश मिश्रा के नाम पर माफिया मुख्तार अंसारी ने कई बेनामी संपत्तियां खरीदी हैं। लगभग 120 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति आयकर विभाग विभाग के रडार पर हैं।आयकर विभाग ने इन संपत्तियों को चिह्नित कर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है।इससे पहले मुख्तार गैंग के सदस्य अंगद राय की 7 करोड़़ 17 लाख रुपये की बेनामी संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया था।हत्यारोपी और उम्र कैद की सजा में हाई कोर्ट से फिलहाल जमानत पर रिहा अंगद राय पर 50 हजार रुपये का इनाम भी है।अंगद राय भांवरकोल के शेरपुर गांव का रहने वाला है।अंगद राय मुख्तार गैंग का सहयोगी और चर्चित शूटर माना जाता है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
