उत्तर प्रदेशऔरैया सदर कोतवाली घर में सो रही होमगार्ड की नाबालिग पुत्री के साथ एक युवक ने किया दुष्कर्म किया पुलिस मुकदमा दर्ज कर दे रही दबिश | ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

उत्तर प्रदेशऔरैया सदर कोतवाली औरैया के अन्तर्गत एक होमगार्ड की नाबालिग पुत्री के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया
सदर कोतवाली औरैया के एक ग्राम में घर के कमरे में सो रही होमगार्ड की नाबालिग पुत्री के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। चीख पुकार की आवाज सुनकर स्वजन जाग गए। उन्हें आते देख आरोपित मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन दिया है। तथा मंगलवार की रात को ड्यूटी करने के बाद घर में गया था | कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता के पिता ने बताया कि मंगलवार रात को ड्यूटी करने के बाद घर में गया था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी और पुत्र खेतों की रखवाली करने के लिए गया हुआ था। खाना खाने के बाद वह बाहर वाले कमरे में सो गया और उसकी पुत्री दूसरे कमरे में सोने चली गई। आरोप है कि गांव का ही शिवेंद्र पुत्र शिवशंकर छत के जीने के रास्ते से उसके घर में घुस आया और पुत्री के कमरे में जाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बताया कि किसी तरह से उसकी पुत्री के मुंह से कपड़ा हटा तो वह चीखने पुकारने लगी। आवाज सुनकर भाई को अन्दर आता देख शिवेंद्र छत के रास्ते से भाग रहा था। भाई ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग जाने में सफल रहा। आरोपित ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कहा कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )
