गोण्डा मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन महिला शाखा ने नारी चेतना द्वारा वृद्धा आश्रम में बुजुर्ग माताओं के साथ केक कटा कर मनाया गया मातृ दिवस। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट)

( मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन महिला शाखा ने नारी चेतना द्वारा वृद्धा आश्रम में बुजुर्ग माताओं के साथ केक कटा कर मनाया गया मातृ दिवस )

गोण्डा मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन महिला शाखा ने नारी चेतना के अंतर्गत वृद्धा आश्रम जाकर वहां की माताओं के साथ मदर्स डे मनाया। वृद्धा श्रम की बुजुर्ग महिलाओं से केक कटा कर आइसक्रीम वह हलवा से उनका मुंह मीठा किया व उपहार स्वरूप कपड़े,बिस्किट,पोहा ,नमकीन,खाने की सामग्री का वितरण किया।मंच की सदस्या माताओं के साथ मातृ दिवस मनाकर बहुत ही ज्यादा खुशी का अनुभव हुआ। और वहां की माताओं ने सहृदय सभी सदस्यों को अपना आशीर्वाद दिया।और साथ ही साथ और वहां के पुरूष बुजुर्गों को खाने पीने का सामान और गमछा देकर उनका सम्मान किया गया।इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन महिला शाखा की अध्यक्ष नीतू गर्ग ,सरोज अग्रवाल,पूनम मित्तल,प्रेमलता सिंघल ,सरिता महेश्वरी , अनामिका बंसल, राधा पचेरिया, दर्शिका अग्रवाल, सिंपल नहारिया , सुप्रिया सिंघल, सुधा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, पुष्पा सिंघल सहित कई लोग मौजूद रही।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!