सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 शातिर चोर को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 शातिर चोर को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )

सहारनपुर एसएसपी डाॅ विपिन ताड़ा एवम एसपी-सिटी अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देश पर थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक के बाद एक डकैती,चोरी लूट,नशा तस्करो एवम शातिर जालसाजों के दमादम खुलासे करने वाले थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार की पुलिस टीम ने एक बार फिर एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए,किया चोरी का जोरदार खुलासा।चोरी के सामान सहित एक शातिर गिरफ्तार।आपको बता दें,कि थाना कुतुबशेर में पंजीकृत एक चोरी के मामले में थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एक टीम का गठन कर इस शातिर चोर की तलाश में लगा दी तथा स्वयं भी दल बल सहित इस चोरी के खुलासे हेतू चोर की तलाश में दबिशे देते रहे।आज सुबह लगभग 11,30 बजे इसी थाने के ही उपनिरीक्षक जीतेन्द्र कुमार शर्मा व अनुज कुमार मय दल बल सहित बंजारों के पुल पर चैकिंग पर थे,कि अचानक सामने से आ रहा एक युवक पुलिस टीम को देखते ही उल्टे पांव भाग खड़ा हुआ,पुलिस टीम ने भी हिम्मत नहीं हारी तथा अपनी दबंगता का परिचय देते हुए इस शातिर चोर वसीम पुत्र कमरूद्दीन निवासी दाउद सराय खमरू का चौक को बंजारों के पुल के पास से पकड़ लिया,सूचना मिलते थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार भी मौके पर थे।पकड़े गये इस शातिर चोर वसीम की निशानदेही पर अम्बाला रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान मे हुई चोरी का सामान एसी का पुराना कापर का पाइप,लोहा काटने की आरी व एक नाजायज छुरी भी बरामद कर ली।आपको बता दें,कि पकड़े गये इस शातिर चोर पर अनगिनत संगीन धाराओं मे मुकद्दमे पंजीकृत हैं।इस चोरी के खुलासे से दुकान मालिक ने थाना कुतुबशेर पुलिस का जताया आभार।पुलिस ने पकड़े चोर को जेल भेज दिया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!