जौनपुर पेशी पर आए अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में भरी कचेहरी में एक हत्या के मुकदमा वादी ने मारी गोली गोली मारकर हुआ फरार युवक गम्भीर रूप से घायल मच गया हड़कंप। ( प्रदीप गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( पेशी पर आए अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में भरी कचेहरी में एक हत्या के मुकदमा वादी ने मारी गोली गोली मारकर हुआ फरार युवक गम्भीर रूप से घायल मच गया हड़कंप )

जौनपुर दीवानी परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन बदमाशो ने पुलिस अभिरक्षा में आए आरोपियों को दीवानी परिसर मैं दौड़ा कर गोली मारी। मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं व आरोपियों में से एक के भाई ने गोली मार रहे दो बदमाश को उठाकर पटक दिया और एक मौके से भागने मे कामयाब रहा, फिर क्या था अधिवक्ता अपनी आन पर आ गए और जमकर खबर लेने लगे। गोली चलते ही आरोपितों के सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी भाग गए लेकिन अधिवक्ताओं ने मोर्चा संभाला लेकिन सुरक्षा कर्मी वापस आकर बदमाशो को वकीलो के चंगुल से बचा कर लाक मे बंद कर दिया। खबरों के अनुसार दिनांक 6 मई 2022 को बादल ऊर्फ अंकित यादव की गौराबादशाहपुर थाना के अंतर्गत स्थित धर्मापुर बाजार में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी जिसमें सत्य प्रकाश ऊर्फ गोलू राय व मिथिलेश गिरी ऊर्फ डब्बू आरोपी बनाए गए और गौराबादशाहपुर थाना की पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 74/2022 दरज कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दिया था और आज माननीय सत्र न्यायाधीश जौनपुर के कोर्ट में सत्र परीक्षण संख्या353/2022 स्टेट बनाम सूर्यप्रताप आदि मे गवाही थी जिसमे मृतक बादल यादव का भाई श्रवण यादव की सत्र न्यायाधीश जौनपुर न्यायालय मे गवाही हुई और श्रवण यादव की जिरह वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अवधेश सिंह (पृथ्वीपुर) ने किया । मुकदमे मे तारीख पडने के बाद श्रवण यादव घाल लगाकर बचाव पक्ष के अधिवक्ता श्री अवधेश सिंह के चैम्बर के सामने बैठ गया और ज्योंही आरोपित सत्य प्रकाश राय ऊर्फ गोलू व मिथिलेश गिरि ऊर्फ डब्बू, अवधेश सिंह एडवोकेट के चैम्बर के सामने पहुंचे कि उक्त मुकदमे के वादी श्रवण यादव पिस्तौल से हमला कर दिया शूरूवाती 2 फायर मिस करने के बाद 2 गोली मिथिलेश गिरी को लगी तथा एक गोली सत्यप्रकाश को छूती निकल गयी गोली चलते सुरक्षा मे लगे पुलिस कर्मी मुलजिमानों को छोड़ तितर बितर हो गए लेकिन मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं व उक्त मुकदमे के आरोपित मिथिलेश गिरि के भाई ने श्रवण यादव के उठा कर पटक दिया और जमकर देहिक समीक्षा करने लगे तो श्रवण यादव को किसी तरह सुरक्षाकर्मी जिंदा बचा कर लाकअप मे बंद कर दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!