वाराणसी फूलपुर होली व पंचायत चुनाव को देखते हुए एसडीएम पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने देशी शराब के दुकान की सघन चेकिंग दौरानअंग्रेजी शराब की दुकान में स्टॉक से अधिक शराब मिलने पर पकड़ी गड़बड़ी, लगाई फटकार | ( व्यूरो पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( एसडीएम ने फूलपुर होली व पंचायत चुनाव को देखते हुए चेकिंग के दौरान पकड़ी गड़बड़ी, लगाई फटकार )
वाराणसी फूलपुर होली व पंचायत चुनाव को देखते हुए गुरुवार को अपराह्न में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने देशी शराब के दुकान की सघन चेकिंग की। इस दौरान अंग्रेजी शराब की दुकान में स्टॉक से अधिक शराब मिलने पर कार्यवाही की बात कही। फूलपुर कस्बा के फूलपुर – सिंधोरा मार्ग पर स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान पर पहले एसडीएम पिंडरा जयप्रकाश व सीओ अभिषेक पांडेय व इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा मय फोर्स पहुँचे। दुकान पर जिस सेल्समैन को बैठने का आदेश था वह नही मिला। उसके स्थान पर कोई दूसरा मिला। यही नहीं स्टॉक रजिस्टर में काफी कटिंग होने पर डांट पिलाई। उसके बाद अंग्रेजी शराब की दुकान पहुचे जहाँ गिनती में 8 बोतल अंग्रेजी शराब अधिक मिली। जिसपर एसडीएम ने लिखित लेने के साथ सेल्समैन महेंद्र जायसवाल को डांट पिलाई और आबकारी विभाग के अधिकारियों से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। वही पुलिस प्रशासन के छापामारी से पियक्कड़ भाग खड़े हुए। वही जांच के दौरान देशी शराब की दुकान पर एक 20 वर्षीय युवक शराब लेने पहुच गया। जिसपर दुकानदार को नियम की जानकारी न होने पर फटकार लगाई।

( व्यूरो पंकज झां की खास रिपोर्ट )
