उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समीक्षा गोष्ठी का आयोजन कर लम्बित विवेचनाओं को निस्तारण कार्य में उत्क्रष्ट कार्य करने पर क्षेत्राधिकारी को शिल्ड देकर किया गया सम्मानित। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समीक्षा गोष्ठी का आयोजन कर लम्बित विवेचनाओं को निस्तारण कार्य में उत्क्रष्ट कार्य करने पर क्षेत्राधिकारी को शिल्ड देकर किया गया सम्मानित )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आशीष तिवारी द्वारा माह अप्रैल-2023 के सम्बन्ध में समस्त राजपत्रित अधिकारियों संग गोष्ठी आयोजित कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था सम्बन्धी सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया तदोपरान्त महोदय द्वारा फिरोजाबाद के समस्त सर्किलों में लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण, कैटेगरी ½ से सम्बन्धित अभियोगों, गैंगस्टर अधिनियम, महिला बीट, यूपी कॉप सर्विस व माल निस्तारण में जनपद के अन्य सर्किल की तुलना में सबसे अधिक कार्यवाही कराते हुए कुल निर्धारित पूर्णांक 850 में से 720 अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले क्षेत्राधिकारी नगर श्री कमलेश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड़ प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण आदि मौजूद रहे ।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
