गाजियाबाद थाना लोनी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 25हजार के इनामी बदमाश से हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल 10अवैध असलहा, कारतूस व कार बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )


( थाना लोनी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 25हजार के इनामी बदमाश से हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल 10अवैध असलहा, कारतूस व कार बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
गाजियाबाद थाना लोनी पुलिस द्वारा पुस्ता रोड खन्नानगर चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे तभी एक कार सवार को चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा किया गया तो कार सवार अपनी कार को तेजी से भागने लगा उसका पीछा किया गया तो उसकी कार सड़क किनारे फस गई कार सवार उतर कर पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगा ,जिस पर पुलिस टीम द्वारा अपने साहस का परिचय देते ,पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया । पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मेहराज पुत्र सुलतान निवासी गोरी पट्टी लोनी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद बताया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।मेहराज जनपद बस्ती से गैंगस्टर के मुकदमे में वंचित चल रहा है जिस पर 25000 का जनपद बस्ती से नाम घोषित है |
अभियुक्त का नाम व पता
1- मेहराज पुत्र सुलतान निवासी गोरी पट्टी लोनी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद
1-बरामदगी का विवरण
1-एक अदद कार हुंडई i 10 रंग लाल बिना नंबर प्लेट
2- 01 तमंचा
3- 02 कारतूस- (01 खोखा 01जिंदा )
1-अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
उपरोक्त अभियुक्त पर भिन्न भिन्न थाना से लगभग 2 दर्जन अभियोग पंजीकृत है एवं 25000 रुपए का इनाम जनपद बस्ती से घोषित है ।
1-अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम
पुलिस टीम थाना लोनी व स्वाट टीम ग्रामीण कमिश्नरेट गाजियाबाद।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
