उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर थाना बल्दीराय क्षेत्र में दबंगों ने सौच के लिए जा रहे युवक पर गोली मारकर किया जानलेवा हमला युवक हुआ गम्भीर रूप से घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहुंचाया हेतु पहुंचाया अस्पताल आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री सोमेन बर्मा की बाइट )

( थाना बल्दीराय क्षेत्र में दबंगों ने सौच के लिए जा रहे युवक पर गोली मारकर किया जानलेवा हमला युवक हुआ गम्भीर रूप से घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहुंचाया हेतु पहुंचाया अस्पताल आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे जोतिया गौराबरा मऊ गांव में बुधवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा,जिससे गांव में दहशत फैल गई।महेंद्र दुबे पुत्र जगदीश दुबे सुबह लगभग साढ़े पांच बजे गांव के बाहर शौच के लिए गया था।पहले से ही घात लगाकर बैठे गांव के दबंग विक्रम दुबे पुत्र इंद्रकुमार दुबे और सतीश दुबे पुत्र शिव कुमार दुबे ने महेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।घायल महेंद्र की चीख-पुकार सुनकर परिवार और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।जहां दबंग विक्रम और सतीश ने धमकी देते हुए घटनास्थल से फरार हो गए।

गोलीकांड की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा और बल्दीराय थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।पुलिस और परिजनों की मदद से घायल महेंद्र दुबे को बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने महेंद्र दुबे की गंभीर हालत देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। धर्मेन्द्र दुबे की पत्नी प्रीति दुबे की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने कहा कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली है,जिसमें दो व्यक्ति नामजद है।दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करेगी।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!