उत्तर प्रदेश औरैया थाना एरवाकटरा पुलिस द्वारा अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैग का किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/ के दौरान चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( पुलिस अधीक्षक )
( औरैया थाना एरवाकटरा पुलिस द्वारा अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैग का किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/ के दौरान चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा चोरी की घटनाओं पर अकुंश लगाने व संलिप्त अपराधियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी व घटना के अनावरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन थाना एरवाकटरा पर विगत कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं की सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्रप्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में एस0ओ0जी0/सर्विलांस व थाना एरवाकटरा पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन कर घटना के अनावरण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। गठित टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु इलेक्ट्रॉनिक/मैनुअल साक्ष्यों के माध्यम से घटना में संलिप्त अभियुक्तों की जानकारी प्रदान की जा रही थी कि आज दिनांक 18.05.2023 को गस्त/चेकिंग के दौरान गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बाऊखेडा मोड के पास से तीन अभियुक्तगण 1. तसलीम पुत्र मजीद निवासी ग्राम रोखा थाना डीह जनपद रायबरेली 2. सूरज पुत्र उदयवीर बाल्मीक निवासी ग्राम कोरियन नगरिया थाना सौरिख जनपद कन्नौज 3.शिवम सिंह चौहान पुत्र गोविन्द सिंह निवासी ग्राम हबेली थाना सौरिख जनपद कन्नौज को पुलिस टीमों द्वारा आवश्यक घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लिया गया । जिनके कब्जे से चोरी की कुल 05 मोटरसाईकिल बरामद की गयी । बरामद स्पलेन्डर प्लस मोटरसाइकिल नं0 UP 79 X 7459 के संबंध में थाना एरवाकटरा पर मु0अ0सं0 74/23 धारा 379 IPC पंजीकृत था, जिसके तहत अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसके अतिरिक्त अभिय़ुक्तगणों के कब्जे से 04 अन्य जिनमें एक हीरो हाण्डा पैसन प्रो रंग लाल, एक हाण्डा स्टेनर रंग तोतई/काला, एक पैसन प्रो रंग नीला व एक टी0वी0एस0 स्पोर्ट रंग काला मोटरसाइकिलें भी बरामद करने मे सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 08.05.2023 को वादी मोनू शर्मा पुत्र रामऔतार निवासी एरवाटिकटा थाना एरवाकटरा जनपद औरैया द्वारा थाना एरवाकटरा पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 05.05.2023 को मै अपनी बहन की शादी के कार्यक्रम में व्यस्त था तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने कमला मैरिज होम एरवाकटरा से मेरी मोटरसाइकिल जिसका नं0 UP 79 X 7459 चोरी कर ली है। उक्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 74/23 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार- अभियुक्तगणो से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह नोएडा सहित कई अन्य शहरों में भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01. तसलीम पुत्र मजीद निवासी ग्राम रोखा थाना डीह जनपद रायबरेली
02. सूरज पुत्र उदयवीर बाल्मीक निवासी ग्राम कोरियन नगरिया थाना सौरिख जनपद कन्नौज
03. शिवम सिंह चौहान पुत्र गोविन्द सिंह निवासी ग्राम हबेली थाना सौरिख जनपद कन्नौज
बरामदगी-
01. स्पलेन्डर प्लस काला रंग नं0 UP 79 X 7459 जिसका चैचिस नं0 MBLHAW116MHG82032
02. मोटर साइकिल हीरो हाण्डा पैसन प्रो रंग लाल चैचिंस नं0 04J09C42328 बिना नम्बर प्लेट
03. हाण्डा स्टेनर रंग तोतई/काला चैचिस नं0 ME4J10CJB8059205 बिना नम्बर प्लेट
04. पैसन प्रो रंग नीला चैचिस नं0 MBLHA10AWDHC16609 बिना पर नम्बर प्लेट
05. मोटर साइकिल टी0वी0एस0 स्पोर्ट रंग काला नं0 UP14EB 0869 चैचिस नं0 MD6625PF50K1B05622
आपराधिक इतिहास-
01. सूरज पुत्र उदयवीर बाल्मीक निवासी ग्राम कोरियन नगरिया थाना सौरिख जनपद कन्नौज
1. मु0अ0सं0 420/22 धारा 363/366 भादवि0
2. मु0अ0सं0 74/23 धारा 379/411/414 भादवि0 थाना एरवाकटरा जनपद औरैया
02.तसलीम पुत्र मजीद निवासी ग्राम रोखा थाना डीह जनपद रायबरेली
1.मु0अ0सं0 74/23 धारा 379/411/414 भादवि0 थाना एरवाकटरा जनपद औरैया
03. शिवम सिंह चौहान पुत्र गोविन्द सिंह निवासी ग्राम हबेली थाना सौरिख जनपद कन्नौज
1. मु0अ0सं0 74/23 धारा 379/411/414 भादवि0 थाना एरवाकटरा जनपद औरैया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
प्रथम टीम- एस0ओ0जी0 प्रभारी श्री प्रवीन कुमार,कां0 गोविन्द कुमार, कां0 धर्मेन्द्र कुमार, कां0 विजय कुमार, कां0 दुष्यन्त कुमार, कां0 सुबोध कुमार, कां0 नवीन कुमार, कां0 आकाश सिंह, कां0 विजयकांत, कां0 ललित कुमार कां0 ओमजी
द्वितीय टीम- थानाध्य़क्ष श्री सुरेश चन्द्र, उ0नि0 राजीव कुमार सिंह ,उ0नि0 राकेश मोहन, का0 विनोद कुमार , का0 सचिन भाटी , का0 रामहरि।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
