उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद अछ्ल्दा बाई पास पर ट्रक की कमानी टूटने से अन्यत्रित होकर पलटा ट्रक चालक/परिचालक ने कूद कर बचाई जान बड़ा बड़ा हादसा टला। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया फफूंद अछ्ल्दा बाई पास पर ट्रक की कमानी टूटने से अन्यत्रित होकर पलटा ट्रक चालक/परिचालक ने कूद कर बचाई जान बड़ा बड़ा हादसा टला )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद कस्बे के अछल्दा बाईपास मोड़ के पास गुरुवार की भोर सुबह तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। चालक, क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई। बुधवार की रात्रि में जालौन की खरका घाट से मौरम लाद कर एक लेकर ट्रक तिर्वा जा रहा था। गुरुवार की भोर सुबह अछल्दा मार्ग से जैसे ही फफूंद दिबियापुर बाईपास के पास ट्रक अनियंत्रित होकर रोड पर वह पलट गया। ट्रक चालक तिर्वा निवासी मोहित ने बताया कि ट्रक की कमानी का पटरा अचानक टूट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया था। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर राहुल ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
