उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद आईटीएमएस के माध्यम से यातायात प्रभारी निरीक्षक द्वारा 12 प्रमुख चौराहों पर सभी ऑटो मालिकों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश अपने परमिट के दायरें में चलाए आटो। ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद आईटीएमएस के माध्यम से यातायात प्रभारी निरीक्षक द्वारा 12 प्रमुख चौराहों पर सभी ऑटो मालिकों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश अपने परमिट के दायरें में चलाए आटो )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद आईटीएमएस के माध्यम से प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा जनपद के 12 प्रमुख चौराहों पर सभी ऑटो मालिकों को अवगत कराया है कि टूंडला परमिट के ओटो केवल टूंडला की सीमा में ही चलेंगे इसके लिए दिनांक 17-05-23 से तीन दिवस का प्रचार प्रसार किया जा रहा है उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और कागज ना होने की दशा में ऑटो सीज भी किया जायेगा ।* इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चालकों को जागरुक करने हेतु सात दिवस का विशेष जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें एक यातायात टीम जैन मंदिर पर सुबह 10:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक कार्य कर रही है जो ई-रिक्शाओं का वेरिफिकेशन तथा रूट निर्धारण कर रही है जो कि निशुल्क किया जा रहा है, यदि 07 दिन बाद कोई भी ई-रिक्शा अपने ई-रिक्शा का वेरिफिकेशन नहीं कराता है या रूट निर्धारण नहीं कराता है तो उसका ई-रिक्शा सीज करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
यातायात पुलिस द्वारा इस अभियान के दृष्टिगत दिनाँक 17-05-23 से अब तक कुल 135 ई-रिक्शों का वैरिफिकेशन एवं रूट निर्धारण किया जा चुका है, साथ ही वैरिफिकेशन अभियान लगातार जारी है, जल्द ही जनपद के सभी वाहनों का रूट निर्धारित करते हुए फिरोजाबाद में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाया जायेगा ।


( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!