उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया भीषण गर्मी के दृष्टिगत श्री जल प्याऊ कार्यक्रम का उप जिलाधिकारी द्वारा किया गया उद्घाटन।

( एसडीएम सिरसागंज विवेक राजपूत )
( बाइट- एबीवीपी फिरोजाबाद जिला प्रमुख डॉ नितिन मिश्रा )
( फिरोजाबाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया भीषण गर्मी के दृष्टिगत श्री जल प्याऊ कार्यक्रम का उप जिलाधिकारी द्वारा किया गया उद्घाटन )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद गर्मी के प्रचण्ड प्रकोप को झेल रहे लोगों को राहत पहुंचाने और छात्रों में सेवा भावना का बीज डालने के ध्येय को अग्रिम पंक्ति में रखने वाले छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिरसागंज नगर इकाई ने इटावा रोड स्थित श्री राम मंदिर के बाहर जल-मन्दिर प्याऊ लगाने का पुनीत कार्य किया। एबीवीपी की स्टूडेंट फॉर सेवा इकाई के द्वारा लगाए गए प्याऊ का शुभारंभ सिरसागंज एसडीएम विवेक राजपूत ने किया। साथ ही उनके द्वारा पक्षियों के पीने के लिए पेड़ पर लगाए गए जल पात्र में पानी जल डाला गया। इस दौरान एबीवीपी के जिला प्रमुख डॉ नितिन मिश्र ने बताया कि छात्रों में मानवीय गुणों को विकसित करने के लिए विद्यार्थी परिषद प्रतिवर्ष एसएफएस आयाम के द्वारा कार्य करती रही है। उसी भावना के साथ इस वर्ष जल मंदिर प्याऊ की शुरुआत की गई । वहीं प्याऊ के कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों में शरबत का वितरण किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी के विशेष आमंत्रित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधाकर शर्मा, डॉ पंकज मिश्रा, डॉ राघवेंद्र जी, डॉ आशुतोष, शिक्षाधिकारी अनिरुद्ध यादव, गिरधारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विशाल गंगवार, शिक्षक दीपक गुप्ता, सतवीर, शशिकांत कटियार, रतन पाल सिंह, रवि कुशवाह एबीवीपी नगर कार्यकारिणी से नगर मंत्री कार्तिकेय दुबे, नगर सह मंत्री हर्ष, मीडिया संयोजक बाल किशन यादव, सतेंद्र , यश भोजवानी, उज्ज्वल, आशू, नरेंद्र, दुष्यंत , प्रशांत, कार्तिक, हिमांशु और अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
