उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे पल्स पोलियो का दिया गया प्रशिक्षण | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया अजीतमल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे पल्स पोलियो का दिया गया प्रशिक्षण )
उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल मे आशा आंगनवाड़ी और कर्मचारियों को आज पल्स पोलियो अभियान का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें अधीक्षक अवनीश कुमार और पर्यवेक्षक ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। जनपद में पोलियो का मरीज ना होने से 1 वर्ष बाद पुनः अभियान चलाया जा रहा है। जिससे कोई भी पोलियो के कीटाणु पैदा न हो सके। और कोई केश (मरीज)ना निकल पाए। इस मौके पर एच ई ओ गिरेंद्र सिंह यादव, बीसीपीएम जितेंद्र सिंह, बी पी एम मनीष कुमार, शिवाजी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
