उत्तर प्रदेश औरैया समाजसेवी संस्था के सदस्य गरीब व असहाय बेटियों के विवाह के लिए पहुंचे लाडली के घर यथासंभव मदद कर परिवारजनों की खुशियों से भर दी झोली । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया समाजसेवी संस्था के सदस्य गरीब व असहाय बेटियों के विवाह के लिए पहुंचे लाडली के घर यथासंभव मदद कर परिवारजनों की खुशियों से भर दी झोली )
उत्तर प्रदेश औरैया आर्थिक रूप से कमजोर रैदास (हरिजन) समुदाय के प्रेमबाबू व श्रीमती ममता निवासी-दयालपुर (भीखमपुर) औरैया उनकी लाडली सुपुत्री जरूरतमंद कु. प्रियंका का शुभ विवाह ग्राम- इवना राजपुर-कानपुर देहात निवासी चि. श्यामू के साथ दिनांक 21 मई 2023 दिन रविवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ निज निवास- दयालपुर, औरैया से संपन्न होगा। प्रियंका के पिता प्रेम बाबू व उसकी मां ममता जोकि मजदूरी करके अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं, आर्थिक संकट होने के कारण उन्होंने अपनी बेटी के विवाह में मदद हेतु समिति के सदस्यों से गुहार लगाई थी, समिति परिवार के सदस्यों ने जरूरतमंद प्रियंका के विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा भी दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव यथासंभव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा विवाह से पूर्व आज दिनांक 19 मई 2023 दिन शुक्रवार को शाम 4 बजे समिति के सदस्यों ने प्रियंका के निवास दयालपुर पहुंचकर मदद कार्यक्रम के अंतर्गत दरवाजे के संपूर्ण बर्तन, साड़ियां, कपड़े, बर्तन सेट, बेडशीट, कुकर, कटोरी सेट, ज्वेलरी, सीलिंग फैन, पुडिंग सेट, उषा मिक्सी, वस्त्र, इलेक्ट्रिक प्रेस, पैंट शर्ट आदि तमाम गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों में अपार खुशी थी, मौजूद गांव के लोगों ने समिति द्वारा पुनीत कार्य की सराहना की, मदद कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि अब तक समिति व जन सहयोग से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की 56 बेसहारा व जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में भरपूर मदद की गई, आज जरूरतमंद प्रियंका की 57 वीं शादी में मदद की जा रही है जिससे समिति के सदस्यों को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है, आगे भी जरूरतमंदों के लिए जनहित की यह सेवा जारी रहेगी, मदद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत्त राकेश गुप्ता, रानू पोरवाल, मनीष पुरवार (हीरु), आदित्य पोरवाल, सभासद विनोद यादव (कल्लू), महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” की अध्यक्ष मधु शर्मा, संरक्षक लक्ष्मी बिश्नोई, प्रभारी बबिता गुप्ता, एकता पुरवार, मोना यादव, प्रतिभा सोनी, आरती पोरवाल, नीलम अग्रवाल, सीता पोरवाल, मनोज गुप्ता, गौरव पोरवाल, अखिलेश पोरवाल, आनन्द गुप्ता(डाबर), जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष अजय पोरवाल, कपिल गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, सतीश पोरवाल, सिद्धार्थ गुप्ता, प्रेम बाबू आदि लोग मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
