उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद पुलिस टीम द्वारा शातिर चोर गैंग का किया गया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 कटर,लोहे की राड, अन्य उपकरण के साथ 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना फफूंद पुलिस टीम द्वारा शातिर चोर गैंग का किया गया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 कटर,लोहे की राड, अन्य उपकरण के साथ 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेशऔरैया अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा ने बताया कि थाना फफूंद पुलिस बीती रात्रिगस्त/चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर ग्राम केशमपुर गांव से पहले मेन रोड पर बनी पुलिया से पहले पहुंचे तो पहले से रोड के किनारे एक सूनसान जगह पर चार पहिया वाहन संदिग्ध अवस्था में खडा दिखाई दिया, पुलिस द्वारा खडी कार को चेक करने का प्रयास किया गया तो मौके पर चोरी की योजना बना रहे व्यक्तियो ने अचानक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया तभी पुलिस टीम ने आवश्यक घेराबंदी 3 व्यक्तियों में शिवम पाण्डेय पुत्र अश्वनी पाण्डेय निवासी बाबा का पुर्वा कस्बा व थाना फफूंद जनपद औरैया , विशाल गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता नि0 ग्राम रमाइन थाना भरथना जनपद इटावा ,अरुण यादव पुत्र नरायण निवासी खानपुर चौराहा प्रेमानन्द आश्रम तिलक नगर जनपद औरैया को पुलिस हिरासत में लिया गया एवं पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी ली गयी तो चोरी करने के उपकरण(एक अदद पिठ्ठू बैग जिसके अन्दर 01 अदद लोहे काटने का कटर व 02 अदद लोहे के 01 नुकीला व 01 चपटा सब्बल) व अभियुक्तों की जामा तलाशी से कुल 4900 रूपये नगद व बरामद किये गयें तथा अभि0 अरुण यादव के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्तगणों द्वारा पूंछताछ में बताया गया कि हम तीनों दोस्त है तथा साथ रहते हैं तथा योजनाबद्ध तरीके से बकरा /बकरियां व घरों में चोरी करके अपना खर्च चलाते हैं तथा हम तीनों ने मिलकर बीते 12 अप्रैल को ग्राम तुर्कीपुर से 4 बकरी व 02 बकरे चोरी किये थे, जिन्हे सिकन्दरा कानपुर देहात में ले जाकर बाजार में बेच दिया था। इसी तरह हमनें थाना अजीतमल के ग्राम मोहारी से 2 बकरे चोरी किये थे। जिसके संबंध मे थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 228/23 धारा 379 IPC पंजीकृत है । चोरी करने के पश्चात हम लोग चोरी के माल को बेचकर प्राप्त पैसों को आपस में बराबर-बराबर बाँट लेते हैं तथा उन पैसों से अपने शौक पूरे करतें है। बरामदगी में चोरी करने के उपकरण (01अदद पिठ्ठू बैग,01 अदद लोहे काटने का कटर,02 अदद लोहे के 01 नुकीला व 01 चपटा सब्बल) ,4900 रूपये नगद ,1 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, कार (अर्टिगा) UP 79 T 8184 गिरप्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 देवी सहाय,उ0नि0 जाकिर हुसैन,हे0का0 श्याम सिंह ,का0 प्रमेन्द्र ,का0 विनोद कुमार ,का0 दीपचन्द्र है। मालूम हो की बीते 25 अप्रैल को वादी हरनाम सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी तुर्कीपुर अटा थाना फफूँद जनपद औरैया द्वारा थाना फफूँद पर लिखित तहरीर दी गयी कि 12.अप्रैल को मै अपने घर पर सो रहा था तभी कुछ अज्ञात चोरों द्वारा मेरी 04 बकरी व 02 बकरे चोरी कर लिये गये । उक्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 154/23 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी थी।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!